BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

युवक की मौत पर हिंदपीढ़ी में हंगामा, लापरवाही का लगाया आरोप

by bnnbharat.com
May 27, 2020
in Uncategorized
युवक की मौत पर हिंदपीढ़ी में हंगामा, लापरवाही का लगाया आरोप

युवक की मौत पर हिंदपीढ़ी में हंगामा, लापरवाही का लगाया आरोप

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : एक युवक की मौत पर हिंदपीढ़ी में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. स्थानीय लोगों ने डॉक्‍टर पर लापरवाही का आरोप लगाया और उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की.
जानकारी के मुताबिक, हिंदपीढ़ी ग्वाला टोली के 20 साल के एक लड़के की मौत हो गई. लोगों का कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण युवक की मौत हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार ग्वाला टोली के रहने वाले राजा नामक व्यक्ति के बेटे आसिफ को अपेंडिक्स की शिकायत थी. चार दिन पहले पेट में दर्द होने की शिकायत पर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था.  इलाज के बाद वह ठीक हो गया था. फिर परिवार वाले ईद के दिन छुट्टी करा कर ले गए थे. जाने से पहले डॉक्टर ने उसे अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी थी.  आज सुबह फिर से आसिफ के पेट में दर्द होने लगा. इसके बाद परिजन उसे गुरु नानक अस्पताल ले गये.  वहां डॉक्टरों ने तेज बुखार को देखते हुए उसे कोरोना जांच करने के बाद ही अल्ट्रासाउंड करने की बात कही. इसके बाद परिजन उसे रिम्स ले जाने लगे, लेकिन ओवरब्रिज पार करते वक्त ही लड़के की मौत हो गई.
इसके बाद लोग आक्रोशित होकर गुरुनानक स्कूल के पास बने कंट्रोल रूप के समीप धरने पर बैठ गये. अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और हिंदपीढ़ी को कंटेनमेंट जोन से बाहर निकालने की मांग करने लगे.  लोगों का कहना था कि समय रहते इलाज की सुविधा मिल जाने पर उसकी जान नहीं जाती. कंटेनमेंट जोन होने के कारण इसमें परेशानी हो रही है. मौके पर एसपी यातायात अजीत पीटर डुंगडुंग और डीएसपी कोतवाली अजीत कुमार विमल पहुंचे. उन्होंने लोगों को समझाया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया. इसके बाद भीड़ शांत हुई और धरने से हटी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पुरैना को बनाया गया कोविड केयर हॉस्पिटल

Next Post

CM योगी के नाम संबोधित पत्र देकर उचित कार्यवाही करने की मांग

Next Post
CM योगी के नाम संबोधित पत्र देकर उचित कार्यवाही करने की मांग

CM योगी के नाम संबोधित पत्र देकर उचित कार्यवाही करने की मांग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d