BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली हिंसा पर संसद में जमकर हंगामा, शाह के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

by bnnbharat.com
March 2, 2020
in समाचार
दिल्ली हिंसा पर संसद में जमकर हंगामा, शाह के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  सोमवार से संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत हुई. दोनों सदनों में विपक्ष ने दिल्ली हिंसा को लेकर सरकार को घेरा और गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगा. हंगामे के कारण संसद के दोनों सत्रों को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित किया गया. हालांकि दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर भी विपक्ष शाह के इस्तीफे पर अड़ा रहा. सरकार की तरफ से संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने मोर्चा संभाला. उन्होंने कहा जिन लोगों ने 1984 में 3000 लोगों के मरने पर कार्रवाई नहीं की वह आज यहां हंगामा कर रहे हैं. विपक्ष के बढ़ते हंगामे के कारण संसद को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

विपक्ष ने पर्चे दिखाकर मांगा शाह का इस्तीफा

कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा में दिल्ली हिंसा को लेकर नारे लगाए और गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगते हुए पर्चे दिखाए.

सरकार तीन दिनों तक सोई रही

दिल्ली हिंसा पर राज्यसभा हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार तीन दिनों तक सोई रही. नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद सहित अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने अपने स्थान पर खड़े होकर इसका विरोध करते हुए तत्काल चर्चा कराने की मांग की.

आम आदमी पार्टी ने लगाए भाजपा मुर्दाबाद के नारे 

वहीं आम आदमी पार्टी के सांसदों ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया और भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए. आप सासदों में संजय सिंह, भगवंत मान, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता मौजूद थे.

आंखों पर काली पट्टी बांधकर तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने दिया धरना

तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने भी संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास दिल्ली हिंसा को लेकर धरना दिया. तृणमूल सदस्य नें हाथों में पोस्टर लेकर नारे लगाए. पार्टी सांसद आंखों पर पट्टी भी बांधे हुए थे. उन्होंने कहा कि दिल्ली हिंसा के मुद्दे को संसद में जोरदार तरीके से उठाएंगे. वे सरकार से इस मामले पर जवाब देने की मांग कर रहे थे.

विपक्षी सदस्यों ने लोकसभा और राज्यसभा में दिल्ली दंगों पर चर्चा करने के लिए भी नोटिस दिया है. नोटिस देने वालों में एन के प्रेमचंद्रन (आरएसपी), पी के कुन्हालीकुट्टी (मुस्लिम लीग), इलामरम करीम (माकपा) और बिनय विश्वाम (भाकपा) आदि शामिल हैं.

गृहमंत्री का कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी सांसदों ने प्रदर्शन करते हुए गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक संसद परिसर में प्रदर्शन से पहले पार्टी सांसदों ने सोनिया गांधी की अध्यक्षता में एक रणनीतिक बैठक में हिस्सा लिया. इस बैठक में दिल्ली हिंसा को लेकर संसद के भीतर और बाहर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा हुई.

बापू की प्रतिमा के सामने राहुल गांधी की अगुवाई में मौजूद कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग वाले बैनर और तख्तियां ले रखी थीं. उन्होंने ‘गृह मंत्री इस्तीफा दो’ और ‘नफरत की भाषा बंद करो’ के नारे लगाए. विरोध प्रदर्शन में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम समेत कई अन्य सांसद मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देश में दो नए मामलों की पुष्टि, दिल्ली में सामने आया पहला मामला

Next Post

कोरोना वायरस बना काल: अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट स्थगित

Next Post
कोरोना वायरस बना काल: अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट स्थगित

कोरोना वायरस बना काल: अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट स्थगित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d