रांचीः– झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में आज बुधवार को भी हो-हंगामा हो रहा है. सदन में विधायक डॉक्ट र इरफान अंसारी ने कहा कि मुझे आइएसआइ का एजेंट बताया गया. इससे मेरी भावनाएं आहत हुई हैं. इस पर हंगामा होने लगा. विधायक भानु प्रताप शाही और इरफान अंसारी एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं.
दूसरी ओर, राज्यु में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है, इसके बावजूद झारखंड विधानसभा में बहुत से विधायक बिना मास्क के ही पहुंच रहे हैं.

