BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्वारंटाइन सेंटर में कुव्यवस्था के खिलाफ प्रवासी मजदूरों का हंगामा निरंतर जारी

by bnnbharat.com
May 28, 2020
in Uncategorized
क्वारंटाइन सेंटर में कुव्यवस्था के खिलाफ प्रवासी मजदूरों का हंगामा निरंतर जारी

क्वारंटाइन सेंटर में कुव्यवस्था के खिलाफ प्रवासी मजदूरों का हंगामा निरंतर जारी

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: विभिन्न राज्यों से लौटे प्रवासी मजदूरों का क्वारंटाइन सेंटर में हंगामा निरंतर जारी है. सेंटर में कुव्यवस्था का आरोप लगाकर प्रवासी मजदूर लगातार हंगामा कर रहे हैं.

दिल्ली, मुंबई, गुजरात और महाराष्ट्र से लौटे प्रवासी मजदूरों ने इस बार सिमरिया प्रखंड के जीरवाखुर्द पंचायत अंतर्गत उच्च विद्यालय सलगी में बने सेंटर में जमकर बवाल काटा.

सेंटर में बिजली, पानी, भोजन, शौचालय व ठहराव की समुचित व्यवस्था नहीं रहने का आरोप लगाते हुए मजदूरों ने जमकर नारेबाजी की.

मजदूरों का आरोप है कि वह दूसरे राज्यों से लाकर जिला प्रशासन ने हमारी जिंदगी को और भी बद से बदतर बना दिया है. जिस सेंटर पर मजदूरों को रखा गया है वहां मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. मजदूरों ने स्थानीय मुखिया पर दुर्भावना से ग्रसित होकर उपेक्षित करने का भी आरोप लगाया. कहा कि केंद्र में बिजली की व्यवस्था नहीं रहने के कारण रात के अंधेरे में नीचे पक्का पर सोने वाले मजदूरों को सांप और बिच्छू का डर बना रहता है.

ऐसे में मामले की शिकायत करने पर मुखिया यदा-कदा ही सेंटर पहुंचते हैं लेकिन सब कुछ जानने के बाद भी उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है. मजदूरों ने मुखिया पर साबुन, सर्फ व सैनिटाइजर उपलब्ध नहीं कराने का भी आरोप लगाया है. इस दौरान मजदूरों ने मुख्यमंत्री के विरोध में भी जमकर नारेबाजी की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

घर की दीवार गिरने से 4 घायल, भेजे गए अस्पताल

Next Post

1332 श्रमिक पहुंचे जसीडीह

Next Post
1332 श्रमिक पहुंचे जसीडीह

1332 श्रमिक पहुंचे जसीडीह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d