कटिहार: बिहार के कटिहार जिला प्रशासन में उस वक्त हड़कंप की स्थिति मच गई जब कलक्ट्रेट के गेट समेत अन्य जगहों पर बाबरी मस्जिद से जुड़े कुछ विवादास्पद पोस्टर देखे गए. पोपुलर फ्रंट के नाम से लगाए गए इस पोस्टर में लिखा है कि – ‘एक दिन बाबरी का उदय होगा. छह दिसंबर 1992 कहीं हम भूल न जायें.’
पोपुलर फ्रंट नामक संस्था के नाम से पोस्टर में दिल्ली का पता दिया हुआ है. स्थानीय लोगों ने पोस्टर देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी. इस संबंध में एसपी विकास कुमार ने कहा पोस्टर चिपकाने से संबंधित सूचना मिली है. मामले की जांच की जा रही है. मामला विवादास्पद प्रतीत होने पर संबंधित संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अलर्ट है.
आपको बता दें कि 1992 में छह दिसंबर के दिन अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विवादित ढ़ांचा को गिराया गया था. साल 2020 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब यहां राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है.

