BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राहुल गांधी के ट्वीट पर हंगामा, भाजपा करेगी चुनाव आयोग से शिकायत

by bnnbharat.com
October 28, 2020
in समाचार
आदि शंकराचार्य जयंती पर प्रदेश के 3840 पाहन, पुजारी परिवारों को भाजपा ने किया सम्मानित
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. इस बीच कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के एक ट्वीट को लेकर विवाद हो गया है. दरअसल, राहुल ने अपने ट्वीट में महागठबंधन के पक्ष में मतदान की अपील की थी. दूसरी ओर भाजपा ने राहुल के इस ट्वीट पर आपत्ति जताई है और चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार को मतदाताओं से न्याय, रोजगार और किसान-मजदूर के लिए महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, इस बार न्याय, रोजगार, किसान-मजदूर के लिए आपका वोट हो सिर्फ़ महागठबंधन के लिए. बिहार के पहले चरण के मतदान की आप सभी को शुभकामनाएं.

बता दें कि बिहार में कांग्रेस पार्टी और राजद अन्य दलों के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरी हैं, इसे महागठबंधन का नाम दिया गया है. जबकि महागठबंधन ने राजद नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है. 

जबकि भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार की जदयू के साथ मिलकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के तहत चुनाव में उम्मीदवार उतारे हैं. नीतीश कुमार को राजग की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अत्याधिक शराब पीने से अधेड़ की मौत

Next Post

चुनाव प्रचार के लिए दरभंगा पहुंचे PM मोदी

Next Post
एकजुट होकर हम सभी संकट से उभरेंगे: पीएम मोदी

चुनाव प्रचार के लिए दरभंगा पहुंचे PM मोदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d