मोतिहारी: सुगौली नगर पंचायत के बहुरुपिया रेलवे लाइन के समीप बाढ़ के पानी में डूबे युवक का शव नहीं मिलने से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान स्थानीय प्रशासन के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी भी की.
सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत सिंह रमन, मनोज राय, मन्नू आलम, असलम अंसारी, रेयाज सहित कई लोगों ने बताया कि बाढ़ के पानी में शुक्रवार को नपं के वार्ड नंबर तीन निवासी आस महम्मद का पुत्र मुस्तफा डूब गया. परिजनों ने युवक के शव की काफी खोजबीन की लेकिन नहीं मिला.
घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई. बावजूद इसके किसी ने भी कोई सुधि नहीं ली. इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए. सीओ को भी खबर दी गई. लेकिन युवक के शव की खोजबीन के लिए कुछ नहीं किया गया.
मृतक के स्वजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है. इस संबंध में बीडीओ सरोज बैठा ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है. शव की तलाश की जा रही है.

