BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यूपी का प्रशासन बेशर्म, कल पूरे प्रदेश में करेंगे आंदोलन: संजय सिंह

by bnnbharat.com
June 22, 2020
in समाचार
यूपी का प्रशासन बेशर्म, कल पूरे प्रदेश में करेंगे आंदोलन: संजय सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में कानपुर के राजकीय महिला संवासिनी गृह की 57 बालिकाओं के कोरोना संक्रमित मिलने और सात के गर्भवती पाए जाने के बाद यूपी की सियासत गर्मा गई है.

इस मामले में राजनीतिक दलों ने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सदस्‍य संजय सिंह ने योगी सरकार पर निशाना साधा है.

संजय सिंह ने कहा कि कानपुर की यह घटना उत्तर प्रदेश के बाल संरक्षण गृह में हो रहे घिनौने अपराधों का सच उजागर करती है. 7 लड़कियां गर्भवती पाईं गईं, 57 कोरोना पोजिटिव और ऐसे गम्भीर मामले पर पूरा योगी प्रशासन खामोश है.

संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि, योगी के बेशर्म प्रशासन की दलील सुनकर आप हैरान हो जायेंगे प्रशासन कह रहा है ‘बाल गृह में गर्भवती लड़कियाँ दूसरे जिलों से आईं थी’.

इसका मतलब उत्तर प्रदेश में 7 नाबालिग बच्चियों का रेप हुआ उन मामलों में क्या कार्यवाही हुई योगी जी बताओ? आप सांसद ने कहा कि, कानपुर बाल संरक्षण गृह में हो रहे घिनोने अपराध के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कल दिनांक 23/6/2020 को आंदोलन किया जाएगा.

संजय सिंह ने कहा कि, किन दरिंदो की वजह से बालगृह की 7लड़कियां गर्भवती हुई उनपर क्या कार्यवाही हुई योगी सरकार जवाब दे. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस प्रकरण में जांच की मांग उठाई है.

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, कानपुर के सरकारी बाल संरक्षण गृह से आई खबर से प्रदेश में आक्रोश है. कुछ नाबालिग लड़कियों के गर्भवती होने पर गंभीर खुलासा हुआ है. इनमें 57 कोरोना संक्रमित व एक एड्स से पीड़ित है. इनका तत्काल इलाज हो. साथ ही सरकार शारीरिक शोषण करने वालों के खिलाफ जांच करे.

कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा कि कानपुर के बाल संरक्षण गृह में बच्चियों का गर्भवती पाया जाना और एक के एड्स का शिकार होने की घटना बेहद गंभीर है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट कर लिखा कि, कानपुर के राजकीय बाल संरक्षण गृह में 57 बच्चियों को कोरोना, 2 बच्चियां गर्भवती और एक को एड्स पॉजिटिव होने का मामला सामने आया है.

बिहार के मुजफ्फरपुर का मामला सबके सामने हैं. उप्र के देवरिया में ऐसा ही मामला आ चुका है. ऐसे में पुनः इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति से साफ है कि सरकार ने सबक नहीं लिया. किसी को बक्शा नहीं जाएगा” जैसे जुमले बोल देने से व्यवस्था नहीं बदलती मुख्यमंत्री जी. देवरिया से कानपुर तक की घटनाओं में क्या बदला?

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नड्डा ने मनमोहन पर साधा निशाना, कहा- सेना का अपमान करना बंद करें

Next Post

चीन पर कार्रवाई सरकार का दायित्व, ये उन पर छोड़ दें: मायावती

Next Post
चीन पर कार्रवाई सरकार का दायित्व, ये उन पर छोड़ दें: मायावती

चीन पर कार्रवाई सरकार का दायित्व, ये उन पर छोड़ दें: मायावती

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d