लखनऊ: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को एक बार फिर योगी सरकार पर कोरोना वायरस संकट से निपटने में कथित कुप्रबंधन को लेकर निशाना साधा. राज्य में कोरोना के मामले बढ़कर 47,036 हो गए हैं.
प्रियंका गांधी ने कहा, “सीएम साहब और उनके अधिकारी कह रहे हैं कि कोविड से लड़ने के लिए बेड उपलब्ध है और सबकुछ सही है. लेकिन रिपोर्ट कुछ और ही कहती है, कि सरकार की तैयारियां अधूरी है और अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए, उन्होंने इसपर पर्दा डालने की नीति अपनाई है.”
प्रियंका गांधी ने कहा, “मरीज पेरशान है, स्वास्थ्य कर्मियों परेशान है और सरकार के मुखिया कह रहे हैं कि यह सदीं का सबसे कमजोर वायरस है और यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं.”
इससे पहले प्रियंका गांधी ने कहा था कि लखनऊ में बैठकर ही उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना से लड़ने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन वहीं से दो किलोमीटर पर उनके दावों की पोल खुल रही है. प्रदेश में कोरोना की संख्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में सरकार को झूठे दावों की बजाय सुदृढ़ और पारदर्शी नीतियों से काम लेना होगा.

