यूपी(बागपत): बीजेपी सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र बागपत पहुंचे. यहां पहुंचकर उन्होंने यूपी में कानून-व्यवस्था पर संतोष जताया. सत्यपाल सिंह ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता में कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है.
उन्होंने प्रदेश में हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर भी कहा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि कुछ अपराधों को रोकने के लिए सरकार और पुलिस को समाज के लोगों का भी सहयोग चाहिए होता है.
पूर्व पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह ने रेप की वारदातों को लेकर भी वीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि रेप के 90 फीसदी आंकड़ों में जान-पहचान के लोग ही शामिल होते हैं. उन्होंने कहा कि जब तक अच्छी शिक्षा नहीं होगी, जब तक अच्छे संस्कार नही होंगे तब तक कोई सुधार नहीं होने वाला है.

