BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यूपी का लाल सीमा पर शहीद, पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

by bnnbharat.com
January 25, 2021
in समाचार
यूपी का लाल सीमा पर शहीद, पाकिस्तान को दिया करारा जवाब
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में पाकिस्तान को जवाब देते हुए सहारनपुर के लाल ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए.

रविवार को ली अंतिम सांस

18 जनवरी को पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर हमला किया जिसमें 10 जेएके राइफल के नायक निशांत शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल निशांत शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई. शहीद निशांत शर्मा का पार्थिव शरीर सैन्य सुरक्षा में सड़क मार्ग से होते हुए सहारनपुर स्थित शहीद के घर पर पहुंचा.

सहारनपुर के रहने वाले थे

शहीद निशांत शर्मा यूपी के सहारनपुर के रहने वाले थे. वे शहर के मोहल्ला न्यू शारदानगर गली नंबर-41 में रहने वाले थे और राजौरी सेक्टर में तैनात थे. निशांत का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. बेटे की शहादत की खबर सुनते ही निशांत की मां बेहोश हो गईं. बताया जा रहा है कि दो साल पहले ही नायक निशांत की शादी हुई थी. इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने परिजनों को 50 लाख और एक सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है. जवान के देश की सीमा पर शहीद होने की सूचना जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी कर्नल मोहर सिंह ने जिलाधिकारी और एसएसपी को दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुंबई ड्रग फैक्ट्री के मास्टरमाइंड को NCB ने किया गिरफ्तार, दाऊद गैंग से था सीधा संपर्क

Next Post

गणतंत्र दिवस पर जवानों का सम्मान, गलवान घाटी में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू को मिलेगा महावीर चक्र

Next Post
गणतंत्र दिवस पर जवानों का सम्मान, गलवान घाटी में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू को मिलेगा महावीर चक्र

गणतंत्र दिवस पर जवानों का सम्मान, गलवान घाटी में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू को मिलेगा महावीर चक्र

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d