दिल्ली: लोक सेवा आयोग ने Civil Services Exam 2019 के अंतिम परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिए हैं. वे प्रत्याशी जो लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे.
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं. इस साल ऑल इंडिया टॉप प्रदीप सिंह किया है. वहीं, जतिन किशोर दूसरे नंबर और प्रतिभा वर्मा तीसरे नंबर पर रहे.
बता दें कि सिविल सेवा में इस साल अंतिम रूप से कुल 829 उम्मीदवार सफल हुए हैं. सामान्य वर्ग से 304, EWS से 78, ओबीसी से 251 एससी से 129 और एसटी वर्ग से 67 उम्मीदवार अंतिम रूप से सफल घोषित किए गए हैं.



















