रांची:- राजधानी के 13 केंद्रों में आज सीडीएस (संयुक्त रक्षा सेवा) की परीक्षा हुई. यूपीएससी द्वारा आयोजित यह परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू हुई,
जो 11 बजे तक चली. वहीं, द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक ली गई. जबकि, तृतीय पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे हुई. परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य था. केंद्रों में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की जॉच की गई. उन्हें मास्क और सैनेटाइजर के बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया. इन परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा के आयोजन को लेकर पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. साथ ही विधि व्यवस्था भंग नहीं हो इसके लिए अनुमंडल
दंडाधिकारी सदर रांची द्वारा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में
निषेधाज्ञा लगा दी गई थी. और पुलिस बल के साथ मजिस्टेट की
नियुक्ति की गई थी.

