यूपी: संघ लोक सेवा आयोग,यूपीएससी (Union Public Service Commission,UPSC) कल यानी कि 7 अप्रैल को इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम का नोटिफिकेशन (Engineering Services Exam,ESE) जारी करेगा. यूपीएससी कल ईएसई परीक्षा 2021 के लिए विस्तृत अधिसूचना पत्र आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in पर ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा.
ऐसे में जो भी परीक्षार्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो कल वे पोर्टल पर जाकर डिटेल्स चेक कर सकते हैं. वहीं आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, UPSC ESE आवेदन पत्र 2021 7 अप्रैल 2021 को जारी किया जाना है. इसके साथ ही आवेदन की प्रक्रिया भी कल से शुरू हो जाएगी और 27 अप्रैल, 2021 तक चलेगी.
ये हैं महत्वपूर्ण तारीखें–
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 7 अप्रैल, 2021
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम आवेदन शुरुआत होने की तारीख- 7 अप्रैल, 2021
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम आवेदन की आखिरी तारीख- 27 अप्रैल, 2021
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रीलिम्स एग्जाम- 18 जुलाई, 2021
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज मेन एग्जाम- 18 जुलाई, 2021
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रीलिम्स एग्जाम- जून के तीसरे सप्ताह, 2021
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज मेंस एग्जाम तारीख- जल्द होगी घोषित
बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग की ओर से हर साल इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा (ESE) आयोजित की जाती है. यह देश की सबसे प्रतिष्ठित और प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है. UPSC ESE, इस परीक्षा के माध्यम से सरकारी कार्यों, बिजली, और दूरसंचार, रेलवे, सड़क, एक नौकरी प्रोफ़ाइल के लिए रक्षा जैसे विनिर्माण, निरीक्षण, आपूर्ति, निर्माण आदि जैसे सरकारी संगठनों में इंजीनियरिंग पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है.
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा तीन चरणों में विभाजित की जाएगी. इनमें प्रीलिम्स परीक्षा, मेंस और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. इसमें प्रीलिम्स परीक्षा 500 अंक, मेंस एग्जाम 600 अंक, इंटरव्यू 200 अंक का होगा. वहीं परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.

