रांचीः संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, 2020 का शेड्यूल शुक्रवार को जारी कर दिया है. परीक्षा का आयोजन 8 से 17 जनवरी, 2021 तक होगा. गौरतलब है कि प्रारंभिक परीक्षा 4 अक्तूबर 2020 को हुई थी, जिसका रिजल्ट 23 अक्तूबर को प्रकाशित हुआ था. इसमें सफल स्टूडेंट्स 11 नवंबर तक मुख्य परीक्षा के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
परीक्षा की तिथि:-
- 08 जनवरी – निबंध
- 09 जनवरी सामान्य अध्ययन- 1 व सामान्य अध्ययन- 2
- 10 जनवरी सामान्य अध्ययन- 3 व सामान्य अध्ययन- 4
- 16 जनवरी भारतीय भाषा व अंग्रेजी
- 17 जनवरी वैकल्पिक विषय पेपर- 1 व वैकल्पिक विषय पेपर- 2

