BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यूपीएससी की परीक्षा: सोशल डिस्टेंसिंग का हुआ पालन, गेट पर थर्मल स्कैनर से जांच के बाद अंदर जा रहे थे परीक्षार्थी

by bnnbharat.com
October 4, 2020
in समाचार
UPSC Prelims Exam 2020 स्थ‍गित
Share on FacebookShare on Twitter

परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने कहा- सवाल अच्छे थे,  समसामयिकी से जुड़े सवाल नहीं थे

रांची: सिविल सेवा परीक्षा (प्रारंभिक) 2020 परीक्षा रविवार को आयोजित की गई. राजधानी रांची के 61 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई. परीक्षा दो पालियों में ली जा रही है. प्रथम पाली में परीक्षा 9:30 बजे पूर्वाहन से 11:30 बजे पूर्वाह्न एवं द्वितीय पाली में 2:30 बजे अपराह्न से 4:30 तक चलेगी.

कोविड-19 को लेकर इन केंद्रों पर पूरी एहतियात बरती गयी. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए हर केंद्र के बाहर राउंड घेरा किया गया था और उसी में रहते हुए परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश करवाया जा रहा था. साथ ही साथ सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई थी. बिना मास्क के अभ्यर्थियों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित था.

पहली पाली की परीक्षा के बाद परीक्षार्थी काफी खुश दिखे. उन्होंने कहा की परीक्षा अच्छी गई और सवाल बहुत अच्छे थे. कई परीक्षार्थियों ने कहा कि सामान्य सवाल थे. समसामयिकी से संबंधित सवाल नहीं पूछे गये थे. हालांकि,  इसकी तैयारी हमने की थी. इतिहास व जीवविज्ञान,  कला और संस्कृति से जुड़े सवाल पूछे गए थे.

इन परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा के आयोजन को लेकर पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई. परीक्षा केंद्र पर भीड़ लगाकर विधि व्यवस्था भंग करने की आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी सदर रांची द्वारा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गई है.

जो निम्न है-

सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना.

किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना.

सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र जैसे बंदूक, राइफल, रिवॉलवर, बम, बारूद आदि लेकर चलना.

सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर किसी प्रकार का हरवे-हथियार जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा, भाला आदि लेकर चलना.

किसी प्रकार की बैठक या आम सभा का आयोजन करना.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है: बन्ना गुप्ता

Next Post

सभी पूजा पंडाल में सैनिटाइजर एवं मास्क की भी व्यवस्था की जाए: युवा सुरक्षा वाहिनी

Next Post
सभी पूजा पंडाल में सैनिटाइजर एवं मास्क की भी व्यवस्था की जाए: युवा सुरक्षा वाहिनी

सभी पूजा पंडाल में सैनिटाइजर एवं मास्क की भी व्यवस्था की जाए: युवा सुरक्षा वाहिनी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d