BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपशगुन या कुछ और… मरे पक्षियों की हुई ‘बारिश’, सहमे लोग

by bnnbharat.com
January 3, 2021
in समाचार
अपशगुन या कुछ और… मरे पक्षियों की हुई ‘बारिश’, सहमे लोग
Share on FacebookShare on Twitter

इटली: कोरोना वायरस महासंकट के बीच साल 2021 दुनियाभर के लोगों लिए नई उम्‍मीदें लेकर आया. नए साल के जश्‍न में जब पूरी दुनिया डूबी हुई थी, उस समय इटली के रोम शहर में हजारों की संख्‍या में बेजुबान पक्षी मौत के मुंह में चले गए. रोम में नए साल के स्‍वागत में आकाश में जमकर आतिशबाजी की गई जिसके शिकार हवा में उड़ रहे पक्षी हो गए.

हालत यह हो गई कि रोम की सड़कें मरे हुए पक्षियों के शव से पट गईं. हवा में गोते लगाने वाले इन पक्षियों की सड़क पर पड़ी लाशें देखकर पशु प्रेमियों की आंखें भर आईं. वहीं कई लोग नए साल की शुरुआत पर अपशगुन की आशंका से सहम गए.

क्या हैं पूरा मामला….

नए साल के स्‍वागत में रोम की सड़कों पर जोरदार आतिशबाजी की गई और जमकर पटाखे फोड़े गए. इस जोरदार आतिशबाजी का केंद्र बना रोम शहर का मध्‍यवर्ती हिस्‍सा. इसी आतिशबाजी का शिकार उस समय वहां मौजूद पक्षी हो गए.

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, आतिशबाजी की वजह से इन पक्षियों को हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई. हजारों की तादाद में छोटे-छोटे पक्षियों की लाशें रोम शहर के कई हिस्‍सों में देखी गईं. रोमा टेरमिनी ट्रेन स्‍टेशन पर इन लाशों को देखकर वहां से गुजर रहे लोग सदमे में डूब गए. उधर, पशुओं के अधिकार के लिए काम करने वाले लोगों का कहना है कि नए साल पर की गई आतिशबाजी से ये पक्षी डर गए और उनकी मौत हो गई.

इटली के अधिकारियों ने लोगों से पशुओं का ध्‍यान रखने के लिए कहा था, लेकिन नए साल के जश्‍न के आगे लोग सब भूल गए और हजारों की तादाद में पक्षियों की जान चली गई. रोम की घटना का एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है जिसमें एक व्‍यक्ति कह रहा है कि यह इंसान की प्रकृति का सबसे घृणित पक्ष है. इस आतिशबाजी की वजह से हजारों की तादाद में पक्षी मर गए. अविश्‍वसनीय, देखो ये कितने ज्‍यादा हैं.’

नए साल के जश्‍न के दौरान टैक्‍स चला रहे एक प्रत्‍यक्षदर्शी डिआगो ने डेली मेल से कहा क‍ि जब मैंने सड़कों पर पक्षियों को देखा तो पहले यह समझ नहीं पाया कि यह क्‍या है. बाद में पता चला कि ये मरे हुए पक्षी हैं और इनकी संख्‍या हजारों में है. यह बहुत दुखद दृश्‍य था. यह घटना रात के करीब 12 बजकर 40 की है.

डिआगो ने कहा कि मुझे लगता है कि यह आतिशबाजी की वजह से हुआ. मैं वैज्ञानिक नहीं हूं या पशुओं का डॉक्‍टर नहीं हूं, इसलिए यह पूरी जिम्‍मेदारी से नहीं कह सकता हूं कि आतिशबाजी की वजह से हुआ है.

उधर, पशुओं के संरक्षण के लिए काम करने वाले अंतरराष्‍ट्रीय संगठन का कहना है कि आतिशबाजी की वजह से वहां अपने घोसले में मौजूद पक्षी उड़ने को मजबूर हो जाते हैं. संगठन की प्रवक्‍ता लोरेडेना ने कहा कि ऐसा हो सकता है कि ये पक्षी डर की वजह से मर गए हों.

उन्‍होंने कहा कि पक्षी एक साथ उड़ सकते हैं और ख‍िड़की तथा इलेक्ट्रिक पॉवर लाइन से टकरा सकते हैं. यह नहीं भूलना चाहिए कि वे हार्ट अटैक से मर सकते हैं. हर साल बड़ी संख्‍या में जंगली और घरेलू जानवर सदमें में चले जाते हैं या घायल हो जाते हैं. कई लोगों ने ऑनलाइन ट्वीट करके कहा कि नए साल की शुरुआत पर यह बहुत बड़ा अपशगुन है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानें अब तक कितने देश बदल चुके हैं अपना राष्ट्रगान और क्यों?

Next Post

मनोज तिवारी बने दूसरी बार पिता, नहीं होना चाहते थे पहली पत्नी से अलग

Next Post
मनोज तिवारी बने दूसरी बार पिता, नहीं होना चाहते थे  पहली पत्नी से अलग

मनोज तिवारी बने दूसरी बार पिता, नहीं होना चाहते थे पहली पत्नी से अलग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d