BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महिंद्रा की गाड़ियों पर 3.06 लाख तक की छूट

by bnnbharat.com
December 14, 2020
in समाचार
महिंद्रा की गाड़ियों पर 3.06 लाख तक की छूट
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में लॉन्च हुई थार एसयूवी को छोड़कर लगभग सभी मॉडलों के लिए साल के अंत में बड़ी छूट की घोषणा की है. बीएस 6 वाली महिंद्रा कारों पर ये लाभ आधिकारिक वेबसाइट पर दिया गया है, जोकि 3.06 लाख तक हैं.

भारतीय वाहन निर्माता अपने वाहनों पर आकर्षक पेशकश कर रहा है, जिसमें नकद छूट, एक्‍सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट छूट और अतिरिक्त ऑफ़र शामिल हैं. ध्यान दें, यह लाभ केवल 31 दिसंबर, 2020 तक ही मान्य हैं. इसके अलावा, अन्य शहरों और क्षेत्रों के लिए मूल्य और छूट अलग-अलग हो सकते हैं.

Mahindra फ्लैगशिप SUV पर 3.06 लाख तक की छूट की पेशकश की गई है. इच्छुक खरीदार BS6 Alturas G4 पर 2.20 लाख तक की नकद छूट का लाभ उठा सकते हैं. इस पर 50,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी है. कार निर्माता 16,000 कॉर्पोरेट छूट और 20,000 तक अन्य छूट भी प्रदान कर रहा है.

महिंद्रा बोलेरो पर 10,000 तक के नकद छूट के साथ-साथ कॉर्पोरेट ऑफर और अन्य प्रस्तावों के साथ क्रमशः 4,000 और 6,550 तक छूट उपलब्ध है. कंपनी कार पर एक्‍सचेंज लाभ प्रदान नहीं कर रही है.

दूसरी ओर, महिंद्रा XUV500 पर दी जाने वाली कुल नकद छूट 51,200 तक है. इसमें, 12,200 तक का नकद लाभ, एक्‍सचेंज बोनस, 20,000 तक और 9,000 तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 10,000 तक का अतिरिक्त लाभ मिलेगा.

Mahindra KUV100 NXT 62,055 की कुल लाभ के साथ आती है, जिसमें 38,055 तक का कैश डिस्काउंट और 20,000 तक का एक्सचेंज बोनस और 4,000 तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है.

महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी 30,600 तक के अधिकतम लाभ के साथ आती है. इसमें 15,000 तक का एक्सचेंज बोनस, 4,500 तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट, 1,100 का कैश ऑफर और 10,000 तक के अतिरिक्त लाभ शामिल हैं. एक्सयूवी 300 पर 25,000 तक के एक्सचेंज बोनस और 4,500 तक के अतिरिक्त ऑफर के साथ पेश किया जाता है.

Mahindra Marazzo को खरीदने के इच्छुक ग्राहक कुल 36,000 तक का लाभ उठा सकते हैं. MPV पर दिए जाने वाले लाभों में नकद लाभ और 15,000 तक का एक्‍सचेंज शामिल है. एमपीवी पर 6,000 तक का कॉर्पोरेट ऑफर भी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पोत में विस्फोट, ब्रिटेन की शाही नौसेना ने की धमाके की पुष्टि

Next Post

झारखंड ब्यूरोक्रेसी : टॉप लेवल के आईएएस का राज्य से मोह भंग

Next Post
सरकार का प्रमोटी IAS पर भरोसा, सौंपी पांच जिलों की कमान

झारखंड ब्यूरोक्रेसी : टॉप लेवल के आईएएस का राज्य से मोह भंग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d