BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नगर विकास मंत्री ने 15 नवंबर तक रातू रोड के सुदृढ़ीकरण का दिया निर्देश

by bnnbharat.com
August 19, 2019
in समाचार
नगर विकास मंत्री ने 15 नवंबर तक रातू रोड के सुदृढ़ीकरण का दिया निर्देश

Urban Development Minister instructed to strengthen Ratu Road by November 15

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने एनएचआई और पथ निर्माण विभाग को कचहरी चौक से पिस्कामोड़ के बीच 15 नवंबर तक सड़क के सुदृढ़ीकरण करने का निर्देश दिया है. मंत्री प्रोजेक्ट भवन में सोमवार को सड़क एवं फ्लाई ओवर से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे. एनएचआई के उच्चाधिकारियों ने बताया कि हरमू नदी के पास और न्यू मार्केट रातू रोड के पास कुल 4.2 एकड़ जमीन का अधिग्रहण फ्लाई ओवर के लिए किया जाना है. ऐसा परामर्शी कंपनी रोडिक द्वारा दिए गए डीपीआर में बताया गया है. इसमें 1.31 एकड़ निजी जमीन और 2.9 एकड़ सरकारी जमीन का अधिग्रहण शामिल है. इस पर मंत्री ने कहा कि फ्लाई ओवर निर्माण में कम से कम जमीन का अधिग्रहण हो. इस पर नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने रोडिक के प्रतिनिधि एवं एनएचआई के अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर नये सिरे से डीपीआर बनाने का निर्देश दिया. सचिव ने यह भी कहा कि यदि बिना जमीन अधिग्रहण के बात बनती है तो इस संभावना पर भी विचार किया जाए. राज्य सरकार इस पर अपनी सैद्धान्तिक सहमति देगी.

Also Read This:- राजधानी के होटवार में मिट्टी का डॉक्टर सम्मेलन 21 को, CM करेंगे उद्घाटन

रातू रोड के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर जोर

नगर विकास मंत्री सिंह ने कहा कि फ्लाई ओवर निर्माण में काफी विलंब होने की संभावना है, तब तक रातू रोड का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण करा दिया जाए, कम से कम दशहरा तक रातू रोड को यातायात के लिए सुगम बना दिया जाए. इस पर एनएचआई के प्रतिनिधि ने कहा कि 15 नवंबर तक रातू रोड का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण करा दिया जाएगा. समीक्षा के क्रम में यह बात सामने आई कि न्यू मार्केट रातू रोड के पास हरमू रोड एवं रातू रोड फ्लाई ओवर का रोटरी बनना है, वहीं पर जमीन अधिग्रहण का वर्तमान डीपीआर में प्रावधान किया गया है.

कांटाटोली फ्लाई ओवर निर्माण में लाएं तेजी

नगर विकास मंत्री ने कांटा टोली फ्लाई ओवर निर्माण की समीक्षा करते हुए कहा कि काम में और तेजी लायें. मंत्री ने यह जानना चाहा कि कांटा टोली फ्लाई ओवर निर्माण कार्य में विलंब क्यों हो रहा है? इस पर जुडको के महाप्रबंधक अशोक कुमार ने मंत्री को बताया कि पुरानी पाईप लाईन की स्थिति का पता नहीं लगने के वजह से विलंब हो रहा था. अब 98 प्रतिशत पाईप सिफ्टिंग का काम पूरा हो गया है. परामर्शी कंपनी द्वारा विशेष प्रकार की एक्स-रे मशीन दो-तीन दिनों में मंगवा ली जाएगी, जिससे भूमिगत पाईप का पता लगाना आसान हो जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजधानी के होटवार में मिट्टी का डॉक्टर सम्मेलन 21 को, CM करेंगे उद्घाटन

Next Post

छोटे कर्जदारों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, माफ होगा लोन

Next Post
छोटे कर्जदारों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, माफ होगा लोन

छोटे कर्जदारों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, माफ होगा लोन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d