रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि लॉकडाउन के कारण जहां जो लोग थे वहीं फंसे रह गए.
लाखों की तादाद में झारखंडी श्रमिक भाई-बहन, छात्र-छात्राएं, मरीज तथा अन्य लोगों की सकुशल वापसी के लिए सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है. आपसे आग्रह धैर्य रखें आपकी सरकार जल्द आप तक पहुंचेगी. स्वस्थ रहें.

