रांची:- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने पूरे राज्य में मॉबलिंचिंग में मारे गये व्यक्तियों को न्याय देने, पीड़ित प्रतिकार योजना के तहत मुआवजा एवं 2018 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार मॉबलिंचिंग रोकने हेतु कानून बनाने का आग्रह किया.

