रांची:- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में गुमला विधायक भूषण तिर्की के गुमला निवासी रुचि जिया इंदवार ने मुलाकात की. सुश्री इंदवार ने मुख्यमंत्री को बताया कि कुछ दिनों पूर्व उसकी माँ स्वः रंजना माला मिंज की मृत्यु सड़क हादसे में हो गई. हादसे में पिता जितेंद इंदवार को एक पैर गंवानी पड़ी. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. मुख्यमंत्री से सुश्री इंदवार सरकार की ओर से सहयोग करने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने इस दिशा में उचित निर्णय लिये जाने का आश्वासन दिया है.

