मुंबई:- देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया है. पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दामों में लगातार हो रही वृद्धि पर सभी लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. तो अब इसे लेकर अभिनेत्री और शिवसेना नेता उर्मिला मातोंडकर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अलग अंदाज में ट्वीट करते हुए सरकार पर निशाना साधा है.
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट किया और लिखा, ‘अक्कड़ बक्कड़ बंबे बो, डीजल नब्बे पेट्रोल सौ, सौ मे लगा धागा, सिलेंडर ऊछल के भागा.’ अभिनेत्री के इस ट्वीट पर लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं.

