BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उर्वशी रौतेला का ‘वो चांद कहां से लाओगी’ यूट्यूब पर कर रहा नं- 1 पर ट्रेंड

by bnnbharat.com
November 28, 2020
in समाचार
उर्वशी रौतेला का ‘वो चांद कहां से लाओगी’ यूट्यूब पर कर रहा नं- 1 पर ट्रेंड
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: फैशनिस्टा और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपनी पहली फिल्म, “सिंह साहब द ग्रेट” के बाद से ही बहुत सारे दिल पर राज़ करना शुरू कर दिया था और साथ ही अपनी असाधारण प्रतिभा और सुंदरता के साथ, उन्होंने बी – टाउन में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. अपने पूरे करियर के दौरान, रौतेला ने सभी तरह की शैलियों की फिल्मों का चयन किया, जिसमें हास्य से लेकर रोमांच तक शामिल हैं, अभिनेत्री को अगर बहुमुखी कहा जाये तो गलत नहीं होगा.

उर्वशी रौतेला का हाल ही में आया म्यूजिक वीडियो, “वो चांद कहां से लाओगी ” यूट्यूब की लिस्ट में # 1 ट्रेंड कर रहा है, और VYRL ओरिजनल के इस गीत ने सोशल मीडिया की दुनिया में एक तूफान सा ला दिया है. प्रशंसक गाने में उनके सह-कलाकार के साथ उर्वशी की केमिस्ट्री के दीवाने हो रहे है. हिंदी टेलीविजन के हार्टथ्रोब- मोहसिन खान, रौतेला की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा हैं, दोनों के प्रशंसक अपने पसंदीदा सितारे पर भर -भर कर प्यार लुटा रहे हैं.

गीत पर एक नजर डालते है :

“वो चांद कहां से लाओगी” – एक रोमांटिक गीत है जिसमे उर्वशी एक छोटे शहर की लड़की के रूप में नज़र आई है, वो एक सफल अभिनेता बनना चाहती है, और इसके लिए वह मुंबई पहुंचती है, जहां उसका जीवन इस तरह बदलता है कि सारे रिश्ते ,चाहने वाले सफलता पाने की राह में पीछे छूट जाते है.

सुपरमॉडल उर्वशी रौतेला ने म्यूजिक वीडियो के बारे में बताते हुए कहा कि”  “वो चांद कहां से लाओगी ” मेरे लिए कभी एक गीत नहीं था. इससे मैं अपने आप को भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ महसूस करती हूं. यह मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है और एक महत्वाकांक्षी छोटे शहर की लड़की की कहानी को दर्शाता है जिसे बड़े शहर में ग्लेमर्स जीवन के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ती है. 

सांग में फिल्म उद्योग में उसके संघर्ष और एक अभिनेता के रूप में उसके उतार-चढ़ाव को बड़ी ही बखूबी से दिखाया गया है.मुझे इस किरदार के साथ भावनात्मक जुड़ाव के कारण यह गीत काफी पसंद है. इसके अलावा, विशाल मिश्रा के साथ काम करना अद्भुत था, जिन्होंने गीत को अपनी आवाज दी. “

उर्वशी रौतेला को आखिरी बार वेब फिल्म वर्जिन भानुप्रिया में गौतम गुलाटी के साथ देखा गया था, जहां उन्हें अपने दर्शकों से बहुत प्यार मिला था. उर्वशी इसी वर्ष अरब फैशन वीक में रैंप वॉक करने वाली पहली भारतीय महिला भी बनीं, जहां उनके 24 कैरेट के सोने के आईशैडो ने सबका धयान अपनी और आकर्षित किया .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बीआईटी मेसरा: बीटेक व आर्किटेक्चर प्रोग्राम के लिए तीसरी सूची जारी

Next Post

सरयू राय ने लौह अयस्क की बिक्री को लेकर खान सचिव के आदेश पर उठाया सवाल

Next Post
बाघिन की मौत का मामला गरमाया, सरयू ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

सरयू राय ने लौह अयस्क की बिक्री को लेकर खान सचिव के आदेश पर उठाया सवाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d