BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इराक में अमेरिकी दूतावास पर फिर हमला

by bnnbharat.com
February 16, 2020
in Uncategorized
इराक में अमेरिकी दूतावास पर फिर हमला

इराक में अमेरिकी दूतावास पर फिर हमला

Share on FacebookShare on Twitter
इराक: इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर रविवार को फिर एक बार रॉकेट दागे गए हैं. अमेरिकी सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी. अमेरिकी सूत्र और एक पश्चिमी राजनयिक ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने रॉकेट दागे गए. इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. गौरतलब है कि सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के मकसद से अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरानी सेना द्वारा कई बार हमला किया जा चुका है.

 

यह हमला अमेरिकी दूतावास या इराक में स्थानीय बलों के साथ तैनात लगभग 5200 अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाकर किया गया. अक्टूबर 2019 से अब तक का 19वां हमला है. इन हमलों की कभी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली. लेकिन, अमेरिका ने ईरान समर्थित समूह हशद अल शाबी पर संदेह जताया है.

दिसंबर में उत्तरी इराक में एक रॉकेट हमले में अमेरिका का एक ठेकेदार मारा गया था. अमेरिका ने इसके कुछ दिनों बाद पश्चिमी इराक में कट्टरपंथी हशद गुट के खिलाफ हमले किए. बगदाद में अमेरिका के एक ड्रोन हमले में ईरान के शीर्ष जनरल कासिम सुलेमानी और उनका दाहिना हाथ माने जाने वाले हशद के उपप्रमुख अबू महदी अल-मुहांदिस मारे गए थे. हशद गुट ने इन मौतों का बदला लेने की बात कही थी. हमले से कुछ घंटों पहले हशद के ईरान समर्थित एक गुट हरकत अल-नुजबा ने कहा था कि देश से अमेरिकी सेना को खदेड़ने के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है.

इससे पहले जब जनवरी में अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट दागे गए थे तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए दोबारा हमला न करने की हिदायत दी थी. उन्होंने यह भी कहा था कि अगर फिर से हमले होते हैं तो ईरान को तबाह कर दिया जाएगा. वहीं ईरानी सेना ने पलटवार करते हुए कहा था कि अमेरिका में युद्ध करने का साहस नहीं है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुर्गम इलाकों में लहलहा रही अफीम और गांजे की खेती

Next Post

ऐशो-आराम में बढ़ोतरी के बावजूद हर कोई नाखुश है और आंदोलन कर रहा है: मोहन भागवत

Next Post
ऐशो-आराम में बढ़ोतरी के बावजूद हर कोई नाखुश है और आंदोलन कर रहा है: मोहन भागवत

ऐशो-आराम में बढ़ोतरी के बावजूद हर कोई नाखुश है और आंदोलन कर रहा है: मोहन भागवत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d