वाशिंगटनः अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में फायरिंग होने की खबर है. जिसके बाद संसद के इलाके कैपिटल हिल को पुलिस ने ऐहतिहातन बंद कर दिया. पुलिस ने सभी एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए. अमेरिकी संसद भवन (कैपिटल) के बाहर लगे बैरिकेड में शुक्रवार दोपहर एक कार के टकराने से दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई.वहीं, पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से कार चालक भी घायल हो गया. बाद में चाकू से हमला करने के संदिग्ध चालक की भी अस्पताल में मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

