BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर की कश्मीर पर मध्यस्थता की पेशकश कहा- ‘जो भी बेहतर होगा मैं वो करूंगा’

by bnnbharat.com
August 21, 2019
in Uncategorized
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर की कश्मीर पर मध्यस्थता की पेशकश कहा- ‘जो भी बेहतर होगा मैं वो करूंगा’

US President Donald Trump again offered to mediate on Kashmir - 'I will do whatever is better'

Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की बात कही है. इससे एक दिन पहले उन्होंने फोन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से बात की थी. ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष सप्ताहांत में यह मुद्दा उठाएंगे. ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, “कश्मीर एक बेहद जटिल जगह है. यहां हिंदू हैं और मुसलमान भी हैं, और मैं नहीं कहूंगा कि उनके बीच काफी मेलजोल है. मध्यस्थता के लिए जो भी बेहतर होगा मैं वो करूंगा.” 

इससे पहले फोन पर हुई बातचीत में ट्रंप ने इमरान से कहा था कि कश्मीर पर भारत के खिलाफ बयानबाजी में एहतियात बरते. उन्होंने स्थिति को मुश्किल बताते हुए दोनों पक्षों से संयम बरतने को कहा था. ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से करीब 30 मिनट तक बात की थी. इसके बाद उन्होंने इमरान खान से बात की थी.

Also Read This : FATF सूची में पाकिस्तान का स्थान निर्धारित करने के लिए 3 समीक्षाएं जारी

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तानी नेताओं के भारत विरोधी हिंसा के लिए उग्र बयानबाजी और उकसावे का मुद्दा उठाया था. व्हाइट हाउस के मुताबिक ट्रंप ने कश्मीर मुद्दे पर खान से कहा कि जम्मू-कश्मीर पर तनाव कम करने को लेकर चर्चा करें और और भारत के खिलाफ बयानबाजी में संयम बरतें.

इमरान ने ट्रंप से की दूसरी बार बातचीत

ट्रंप और खान के बीच एक हफ्ते से भी कम समय में दूसरी बार बात हुई है. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के साथ बातचीत में तीखी बयानबाजी और पाकिस्तान के नेताओं द्वारा भारत विरोधी हिंसा उकसाने को लेकर बात की थी. जब से भारत ने जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिया है, तब से पड़ोसी देश की बौखलाहट देखने को मिल रही है. ट्रंप ने खान से तनाव कम करने और तीखी बयानबाजी से बचने को कहा. दोनों नेताओं से बात के बाद ट्रंप ने क्षेत्र में स्थिति को ‘कठिन’ बताते हुए कहा कि उनकी दोनों प्रधानमंत्री से अच्छी बात हुई है.

रणनीतिक साझेदारी पर भी हुई बातचीत

ट्रंप और मोदी की बातचीत के बाद व्हाइट हाउस ने ट्विट करते हुए लिखा, “आज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ क्षेत्रीय विकास और अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी पर बात की. राष्ट्रपति ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के महत्व को बताया.”

व्हाइट हाउस ने आगे लिखा, दोनों नेताओं ने चर्चा की कि कैसे वे व्यापार में बढ़ोतरी के जरिए भारत-अमेरिकी आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाएंगे और वे जल्द ही दोबारा मिलने को तत्पर हैं. दोनों वैश्विक नेताओं के बीच बातचीत बेहद गर्मजोशी के साथ हुई जिसमें द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बात हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकरहित वातावरण बनाने पर जोर दिया साथ ही सीमापार से आतंकवाद का मुद्दा भी मजबूती से उठाया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पेट्रोल और डीज़ल के भाव स्थिर, कच्चे तेल में तेजी जारी

Next Post

ब्रिटिश पीएम जॉनसन ने कहा… भारत-पाक को अकेले सुलझाना चाहिए कश्मीर विवाद

Next Post
ब्रिटिश पीएम जॉनसन ने कहा… भारत-पाक को अकेले सुलझाना चाहिए कश्मीर विवाद

ब्रिटिश पीएम जॉनसन ने कहा... भारत-पाक को अकेले सुलझाना चाहिए कश्मीर विवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d