अमेरिका : चीन के साथ लगातार बिगड़ते रिश्तों के बीच अमेरिका ने एक और सख्त कदम उठाया है. अमेरिका ने चीन की 5 कंपनियों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा करार दिया है. इन कंपनियों में हुवावे भी शामिल है. अमेरिका के फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन और होमलैंड सिक्योरिटी ब्यूरो ने एक लिस्ट जारी की है. जिसमें उन कंपनियों के नाम हैं, जो संचार के उपकरणों के मामले में विश्वसनीय नहीं हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, लिस्ट में शामिल पांचों कंपनियों को उपकरण और सर्विस दोनों के लिए ही विश्वनीय नहीं माना गया है. FCC का कहना है कि लिस्ट में शामिल कंपनियां अमेरिका और उसके नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकती हैं. इन कंपनियों पर किसी भी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता है. अमेरिकी के इस कदम से चीन का पारा चढ़ना लाजमी है.

