BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमेरिका हिंसा: PM मोदी बोले- शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए सत्ता का हस्तांतरण

by bnnbharat.com
January 7, 2021
in समाचार
भारत की जनता ने लड़ी कोरोना के खिलाफ लड़ाई, देश को बनाया आत्मनिर्भर: PM मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव (US President Election 2020) के नतीजों को लेकर पिछले कई महीनों से चल रही सियासी खींचतान के बीच ट्रंप समर्थकों की भीड़ ने यूएस कैपिटल हिल बिल्डिंग के बाहर जमकर हंगामा किया. अमेरिका के प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडन (Joe Biden) ने यूएस कैपिटोल हिल में ट्रंप समर्थकों के हंगामे को राजद्रोह करार दिया  है. वॉशिंगटन डीसी में भड़की हिंसा पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चिंता जाहिर की है.

अमेरिका में जारी हंगामे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है, ‘वॉशिंगटन डीसी में दंगों और हिंसा के बारे में जानकारी मिलने के बाद से मैं काफी चिंतित हूं. सत्ता का शांतिपूर्ण तरीके से हस्तांतरण होना चाहिए. गैरकानूनी विरोध प्रदर्शन लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित नहीं कर सकता.’

इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों से शांति की अपील की है. वहीं हंगामे को देखते हुए नेशनल गार्ड का रवाना किया गया है. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी ने ट्वीट करके कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर नेशनल गार्ड और दूसरी केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान रवाना कर दिए गए हैं. हम हिंसा के खिलाफ और शांति बनाये रखने के लिए राष्ट्रपति की अपील को दोहरा रहे हैं.



जो बाइडन बोले- ये राजद्रोह है

राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए जो बाइडन ने भी घटना को लेकर प्रतिक्रिया दी है. बाइडन ने ट्वीट किया, ‘मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आह्वान करता हूं कि वह अपनी शपथ पूरी करें और संविधान की रक्षा करें और इस घेराबंदी को समाप्त करने की मांग करें.’ एक और ट्वीट में बाइड कहते हैं, ‘मैं साफ कर दूं कि कैपिटोल बिल्डिंग पर जो हंगामा हमने देखा हम वैसे नहीं हैं. ये कानून न मानने वाले अतिवादियों की छोटी संख्या है. ये राजद्रोह है.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सौरव गांगुली को आज मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

Next Post

Twitter ने लगाया डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट पर अस्थायी Ban

Next Post
ट्विटर अपने कर्मचारियों को दे सकता है हमेशा घर से काम करने की अनुमति

Twitter ने लगाया डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट पर अस्थायी Ban

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d