BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बेहतर रणनीति और प्राथमिकता के आधार पर करें सीएसआर मद का उपयोगः उपायुक्त

by bnnbharat.com
September 22, 2020
in समाचार
बेहतर रणनीति और प्राथमिकता के आधार पर करें सीएसआर मद का उपयोगः उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में काॅरपोरेट सोशल रिस्पांसिविलिटी (सीएसआर) से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया.

इस दौरान उपायुक्त ने सीएसआर मद के तहत किये जाने वाले कार्य हेतु गठित समिति को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया. साथ ही समिति के माध्यम से किये जाने वाले कार्यों के अद्यतन स्थिति से अवगत हुए. इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएसआर के तहत आईसीडीएस, स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, समाज कल्याण आदि क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर रणनीति बनाकर बेहतर कार्य करें.

बैठक के क्रम में उपायुक्त ने सीएसआर मद के तहत जिले के 36 आंगनबाड़ी केन्द्रों के आधुनिकीकरण किये गए कार्यों की समीक्षा करते हुए समाज कल्याण पदाधिकारी को निदेशित किया कि आंगनबाड़ी के आधुनिकीकरण हेतु उपलब्ध कराए गए राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए.

इसके अलावे समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सीएसआर समिति के सभी सदस्यों को निर्देशित किया कि सीएसआर के तहत जिले में जो भी कार्य करायें जा रहे है, सभी को बेहतर रणनीति के तहत कराये, ताकि बेहतर कार्य हो सके. साथ हीं सभी कार्यों का उपयोगिता प्रमाण पत्र, कागजीकरण, फोटोग्राफ्स आदि उपलब्ध करायें.

इसके पश्चात उपायुक्त ने सिंगल विडों सिस्टम के माध्यम से उद्योग स्थापित करने हेतु फैक्ट्री विभाग, पॉल्युशन विभाग, अग्निशामक विभाग, वन विभाग आदि एन०ओ०सी० हेतु ऑनलाइन आवेदित आवेदनों के अद्यतन स्थिति से अवगत हुई. साथ ही महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का निष्पादन संबंधित डिपार्टमेंट के साथ समन्वय स्थापित कर निष्पादन कराए.

भोजपुर लोहारगिरी शेड के कार्यो का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आईओसीएल द्वारा सीएसआर मद से जल्द ही बिजली कनेक्शन एवं टूल्स के मरम्मती हेतु राशि तथा जिले के सभी कोविड केयर सेंटर पर काढ़ा उपलब्ध करा दी जाएगी.

इसके अलावे उपायुक्त ने महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को निदेशीत किया कि देवघर जिलान्तर्गत जितने भी छोटे-बड़े औद्योगिक इकाई है कि सूची तैयार करे एवं सीएसआर मद में सहयोग करने की बात कही गई.

साथ ही उपायुक्त द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय देवघर के चहारदीवारी के गिरने पर संज्ञान लेते हुए जिलां शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि चहारदीवारी के मरम्मती हेतु एस्टिमेट तैयार कराए सीएसआर मद से ठीक कराया जाएगा.

बैठक के दौरान उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सैमरोम बारला, जिला योजना पदाधिकारी मिथलेश कुमार झा, कार्यपालक दंडाधिकारी मीनाक्षी भगत, अग्निशामक पदाधिकारी भगवान ओझा, जिला शिक्षा पदाधिकारी माधुरी कुमारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल आनंद सिंह एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जगरनाथ महतो सस्ती लोकप्रियता की चाह में प्रोपेगेंडा खड़ा करने का कर रहे हैं काम: अजय राय

Next Post

किसानों के लिए काला कानून है मोदी सरकार द्वारा लाए जा रहे अध्यादेश: गीता कोड़ा

Next Post
किसानों के लिए काला कानून है मोदी सरकार द्वारा लाए जा रहे अध्यादेश: गीता कोड़ा

किसानों के लिए काला कानून है मोदी सरकार द्वारा लाए जा रहे अध्यादेश: गीता कोड़ा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d