BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

समेकित विकास केंद्र भवन को जन कल्याणकारी कार्यों के लिए करें उपयोगः उपायुक्त

by bnnbharat.com
February 9, 2021
in समाचार
समेकित विकास केंद्र भवन को जन कल्याणकारी कार्यों के लिए करें उपयोगः  उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर:- उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड समिति-विशेष केंद्रीय सहायता की जिला स्तरीय समिति की बैठक आज  समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय वेश्म में सम्पन्न हुई. बैठक में आम जनों के हित व आवश्यकता के मद्देनजर विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा की गई. साथ ही विशेष केंद्रीय सहायता योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में के प्रस्तावित योजनाओं के चयन एवं अनुमोदन पर परिचर्चा की गई.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि पलामू जिले में विशेष केंद्रीय सहायता योजना से चयनित स्थलों पर बनाए गए 9 समेकित विकास केंद्र भवन का जन कल्याणकारी कार्यों के लिए उपयोग करें. उन्होंने कहा कि समेकित विकास केंद्र भवन में आसपास के ग्रामीणों को स्वास्थ्य, बैंकिंग, आधार, पीडीएस आदि की सुविधा हेतु कैंप का आयोजन निरंतर रूप से करें. बैठक के दौरान उपायुक्त ने सुदूर क्षेत्रों में चल रहे विद्यालय भवनों में विद्युतीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. बैठक में जिले के बॉर्डर ऐरिया के विकास के लिए भी कार्य योजना बनाकर कार्य शुरू करने का निर्णय लिया गया. साथ ही सभी सुदूर क्षेत्रों में जर्जर सड़क के निर्माण हेतु निर्देश दिया गया.

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कोविड-19 वैक्सीनेशन से संबंधित जानकारी ली. मौके पर मौजूद स्वास्थ्य डीपीएम  दीपक कुमार ने बताया कि अब तक 6469 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है, वहीं 1252 फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है. 

इस बैठक में उपायुक्त   शशि रंजन सहित, सीआरपीएफ के सेकंड इन कमांड   राजीव कुमार झा, जिला वन पदाधिकारी   राहुल कुमार, उप विकास आयुक्त   शेखर जमुआर, जिला योजना पदाधिकारी शाहिद अहमद सहित युनिफाईड कमान्ड समिति के सदस्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पिल्लई टाउन हॉल ट्रस्ट कमेटी की बैठक का आयोजन

Next Post

बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाकर शत प्रतिशत लोगों को दे फाइलेरिया की दवा – उपायुक्त

Next Post
जनता दरबार में सबसे अधिक जमीन संबंधित समस्या को लेकर पहुंचे फरियादी

बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाकर शत प्रतिशत लोगों को दे फाइलेरिया की दवा - उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d