BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मंदिर प्रवेश हेतु मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें लागूः डीसी

by bnnbharat.com
December 23, 2020
in समाचार
मंदिर प्रवेश हेतु मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें लागूः डीसी
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के साथ मंदिर प्रांगण में कोविड नियमों के अनुपालन को लेकर मंदिर प्रांगण का निरीक्षण किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने देवतुल्य श्रद्धालुओं के साथ मंदिर प्रांगण में उपस्थित पुरोहित समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है.

ऐसे में मंदिर प्रांगण में प्रवेश करने से पहले हाथों की सफाई व मास्क का उपयोग अवश्यक करें. अपनी अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना अति आवश्यक है. यदि आप ऐसा नहीं कर सके तो फिर न केवल आप कोरोना की चपेट में आ सकते हो, वरन अन्य दूसरे लोग भी आपके संपर्क में आने से कोरोना प्रभावित हो सकते हैं.

इसके अलावे उपायुक्त  ने मंदिर प्रांगण स्थित शीघ्रदर्शनम स्पाईरल लाईन के कार्यों का जायजा लिया. साथ हीं मंदिर प्रांगण में जीर्णोंद्धार व मरम्मतिकरण व अन्य किये जाने वाले कार्यों की सूची बनाते हुए तय समय के अनुरूप सभी कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश बाबा मंदिर प्रभारी को दिया.

साथ हीं आने वाले नववर्ष, बसंत पंचमी, को लेकर श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा, स्वास्थ्य-व्यवस्था को लेकर बाबा मंदिर प्रभारी को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया. इस दौरान उपायुक्त ने बाबा मंदिर में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर दंडाधिकारियों व पुलिस प्रतिनियुक्ति के साथ मंदिर प्रांगण व आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता एवं अन्य सुरक्षा मानकों की वास्तुस्थिति का जायजा लिया.

इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में  मंजूनाथ भजंत्री संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आने वाले दिनों में नववर्ष, बसंत पंचमी, महाशिवरात्री को लेकर देवतुल्य श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा. ऐसे में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों के साथ मास्क की अनिवार्यता मंदिर प्रांगण में पूर्ण रूप से लागू हो, ताकि सभी की बेहतरी का ख्याल रखा जा सके.

साथ हीं उन्होंने आने वाले पर्व त्यौंहारों को देखते हुए बाबा मंदिर प्रभारी को निर्देशित किया कि कोविड नियमों के अनुपालन के साथ बाबा मंदिर में जलार्पण के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु क्यू कॉम्प्लेक्स के हॉलों में स्पाईरल की व्यवस्था, सभी शौचालय की सफाई, पेयजल की दुरूस्थ व्यवस्था के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि आने वाले श्रद्धालु बाबा का जलार्पण के पश्चात एक सुखद अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रास्थान करें. 

निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त ने बाबा मंदिर कार्यालय में बैठक कर मंदिर में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, मंदिर कर्मियों को निर्देशित किया कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देवतुल्य श्रद्धालुओं के साथ आप सभी अपने स्वास्थ्य का भी बेहतर ख्याल रखें. साथ हीं समय-समय पर कोरोना जांच भी करवाते रहें. 

इस दौरान उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह, बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश यादव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास चन्द्र श्रीवास्तव, एनडीसी परमेश्वर मुंडा, मंदिर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप, संबंधित दंडाधिकारी, प्रबंधक रमेश परिहस्त एवं मंदिर कर्मी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

समिति बनाकर हो पंचायत स्तरीय कार्य: अंबा प्रसाद

Next Post

यूरोप व यूके से आने वाले लोग कोरोना जांच में जिला प्रशासन का करें सहयोगः उपायुक्त

Next Post
यूरोप व यूके से आने वाले लोग कोरोना जांच में जिला प्रशासन का करें सहयोगः उपायुक्त

यूरोप व यूके से आने वाले लोग कोरोना जांच में जिला प्रशासन का करें सहयोगः उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d