रांची:- रांची के गोंदा थाना क्षेत्र से लूटपाट करने वाले दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.
डीएसपी सदर प्रभात रंजन बरवार ने पत्रकारों को बताया कि लूटकांड की घटना के के दस घंटे के अंदर अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ गये. उन्होंने बताया कि 30 मार्च की रात साढ़े सात बजे सुशांत कुमार नामक युवक द्वारा सूचना दी गयी कि 29 मार्च की रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे अपने बाइक से रातु रोड से कांके रोड स्थित अपने घर जगतपुरम कॉलोनी आ रहे थे. इसी रास्ते में सड़क पर दो लड़के खड़े मिले, उसने हाथ से रूकने का इशारा किया, लेकिन नहीं रूकने पर एक लड़का ने लोहे के रड से वादी के दाहिने हाथ में मारा, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गये. फिर दोनों लड़कों ने वादी की पिटाई की और पॉकेट में रखे पैसे एवं मोबाइल फोन तथा उनका स्कूटी लेकर भाग निकले.
त्कनीकी अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने इस मामले में 23वर्षीय रवि मुंडा और 25वर्षीय विकास वर्मा उर्फ गोलू को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों की निशानदेही पर लूट की गयी मोबाइल फोन, स्कूटी और रड भी बरामद किया गया.
गिरफ्तार अपराधियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वे ऐश मौज के लिए लूट की घटना को अंजाम देते थे और वे पहले भी जेल जा चुके है.

