BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

whatsapp ग्रुप में बिना परमिशन नहीं कर सकेंगे यूजर को Add

by bnnbharat.com
July 6, 2019
in Uncategorized
whatsapp ग्रुप में बिना परमिशन नहीं कर सकेंगे यूजर को Add
Share on FacebookShare on Twitter

रांची, 6 जुलाई :  पॉप्युलर मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप हाल ही में पिक्चर-इन-पिक्चर और स्क्रीन लॉक जैसे फीचर्स ऐड किए हैं और कई नए फीचर्स अपने ऐंड्रॉयड और आईओएस ऐप पर टेस्ट कर रहा है। इनमें से एक फीचर ग्रुप इनविटेशन कंट्रोल का भी है, इसे हाल ही में ऐंड्रॉयड बीटा पर स्पॉट किया गया है। इस फीचर में यूजर्स खुद डिसाइड कर सकेंगे कि वे किसी ग्रुप में ऐड होना चाहते हैं या नहीं। इस फीचर की मदद से यूजर्स को उनकी परमिशन के बिना किसी ग्रुप में ऐड नहीं किया जा सकेगा।

यह फीचर यूजर्स को तीन लेवल कंट्रोल देता है और फिलहाल बाई डीफॉल्ट डिसेबल है। इस फीचर को ऐंड्रॉयड बीटा के कोड में WABetaInfo ने स्पॉट किया है। इसे जल्द ही बग्स और ग्लिच दूर करने के बाद ऐड किया जा सकता है। इसे वॉट्सऐप बीटा अपडेट (version 2.19.55) में स्पॉट किया गया। इससे पहले इसी फीचर को आईओएस टेस्टफ्लाइट यूजर्स के लिए बीटा अपडेट में रोल आउट किया गया था। बता दें, यह फीचर अभी शुरुआती स्टेज में है और वॉट्सऐप बीटा प्रोग्राम के सभी टेस्टर्स के लिए भी अवेलेबल नहीं है।

Also Read This:- हैदराबाद-चेन्नई उड़ान में बम की झूठी निकली खबर

यह फीचर फिलहाल वॉट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड पर विजिबल नहीं है। इसे लेकर कोई बयान भी कंपनी की ओर से सामने नहीं आया है कि यह बीटा टेस्टर्स के लिए कब अवेलेबल होगा। इसके स्टेबल चैनल पर रिलीज होने की जानकारी भी सामने नहीं आई है। ग्रुप इनविटेशन फीचर के लिए वॉट्सऐप के ऐंड्रॉयड क्लाइंट में जाना होगा। सेटिंग्स> अकाउंट > प्राइवेसी > ग्रुप्स में जाकर इसमें बदलाव का ऑप्शन मिलेगा। इस ग्रुप सब-सेक्शन में यूजर्स को तीन इनविटेशन कंट्रोल ऑप्शन मिलेंगे, Everyone, My Contacts और Nobody।

साफ है कि Everyone सेट होने पर कोई भी यूजर को ग्रुप में ऐड कर सकेगा। इसी तरह My Contacts सेट होने पर वही यूजर को किसी ग्रुप में ऐड कर पाएंगे जो उसकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में होंगे। Nobody सेटिंग पर कोई भी यूजर को सीधे ग्रुप में ऐड नहीं कर पाएगा, बल्कि इनवाइट करेगा। Everyone सेट होने पर यूजर के पास कोई इनविटेशन नहीं आएगा, जबकि My Contacts में यूजर कुछ कॉन्टैक्ट्स को चुन सकते हैं और बाकियों से इनवाइट उनके पास आएगा। इसे एक्सेप्ट करने पर ही वे ग्रुप में ऐड होंगे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रत्नागिरी डैम हादसाः ‘भ्रष्ट मछली’ को बचाने के लिए ‘केकड़ों’ पर आरोप

Next Post

रांची : धरना और आस्था का सहारा लेती ANM, GNM का धरना 13वें दिन भी जारी

Next Post
रांची : धरना और आस्था का सहारा लेती ANM, GNM  का धरना 13वें दिन भी जारी

रांची : धरना और आस्था का सहारा लेती ANM, GNM का धरना 13वें दिन भी जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d