BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यूपी: अखिलेश यादव को बड़ा झटका

by bnnbharat.com
July 23, 2019
in समाचार
यूपी: अखिलेश यादव को बड़ा झटका
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जेड प्लस सुरक्षा वापस लेने का सरकार ने मन बना लिया है. यानि ब्लैक कैट कमांडो का दस्ता अब अखिलेश यादव की सुरक्षा में नहीं रहेगा. सूत्रों के मुताबिक इस बारे में आदेश पर दस्तखत हो चुके हैं और एनएसजी को सूचित किया जाएगा, हालांकि मुलायम सिंह यादव और मायावती की सुरक्षा में एनएसजी तैनात रहेगी. लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन की हार के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा में कटौती देखने को मिली है. हालिया लोकसभा चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन भी टूट गया था. इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को 10 लोकसभा सीटों और समाजवादी पार्टी को सिर्फ 5 लोकसभा सीटों पर जीत मिली थी.

इससे पहले आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा में कटौती देखने को मिली थी. चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश की भी सुरक्षा घटाई गई थी. इससे पहले उनके पास ‘जेड’ श्रेणी का कवर था, जिसे ‘वाई’ कर दिया गया था.

लोकेश अपने पिता चंद्रबाबू नायडू के मंत्रिमंडल में मंत्री थे. नायडू और उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा में भी कटौती हालिया विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में तेलुगु देशम पार्टी की हार के बाद हुई है. आपको बता दें कि साल 2003 में नक्सलियों ने नायडू को मारने का प्रयास किया था, जिसके बाद से उन्हें ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मिली थी. ‘जेड प्लस सुरक्षा’ देश में किसी भी वीआईपी व्यक्ति को मिलने वाली सर्वोच्च सुरक्षा है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डीजीपी ने गुमला के सिसाई थाना के थानेदार को हटाया

Next Post

कश्मीर पर मध्यस्थता का ट्रंप का प्रस्ताव बचकाना और शर्मनाक : ब्रैड शरमन

Next Post
कश्मीर पर मध्यस्थता का ट्रंप का प्रस्ताव बचकाना और शर्मनाक : ब्रैड शरमन

कश्मीर पर मध्यस्थता का ट्रंप का प्रस्ताव बचकाना और शर्मनाक : ब्रैड शरमन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d