BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बेटियां बनेंगी अब सेना की शान

by bnnbharat.com
July 19, 2019
in समाचार
बेटियां बनेंगी अब सेना की शान
Share on FacebookShare on Twitter

पहली बार सेना ने खुली भर्ती में बेटियों के लिए द्वार क्या खोले, मुश्किल डगर पर चलने में हिचकिचाहट उन्होंने जरा भी नहीं दिखाई। भर्तीं के लिए 10वीं में न्यूनतम 45 फीसद अंक ऑनलाइन पंजीकरण का आधार थे। कटऑफ लिस्ट 86 फीसद पर जाकर ठहरी मगर, इससे कम या अधिक अंक पाने वाली बेटियों की संख्या भरपूर सामने आई। बारी अब भर्ती के सबसे मुश्किल इम्तिहान की है। यानी फिजिकल टेस्ट, जिससे पार पाने के लिए वे मैदान में जमकर पसीना बहा रही हैं। मिलिट्री महिला पुलिस के 100 पदों की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश सहित देश भर से बालिकाओं ने अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। मिलिट्री पुलिस में भर्ती के लिए देश के पांच शहरों को ही चुना गया है। इसमें लखनऊ, अंबाला, जबलपुर, बेंगलूर और शिलांग शामिल है। सितंबर में लखनऊ की प्रस्तावित भर्ती रैली में 1.6 किलोमीटर की दौड़ होगी। इस दौड़ को 7:30 मिनट में पूरा करने पर ग्रुप एक और आठ मिनट में दौड़ पूरा करने पर ग्रुप दो में रखा जाएगा। ऐसे में यदि लिखित परीक्षा के बाद बनने वाली मेरिट में बेहतर स्थान हासिल करना है तो दौड़ को 7:30 मिनट तक पूरा करना होगा। दौड़ के साथ बेटियों को 10 फीट की लांग जम्प और तीन फीट ऊंची हाइजम्प में सफल होना पड़ेगा।

रैली में सफल अभ्यर्थियों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा होगी, जिसमें निगेटिव मार्किंग की जाएगी। समान अंक हासिल होने पर अधिक उम्र को वरीयता दी जाएगी। वैसे उम्र साढ़े सत्रह से 21 साल रखी गई है। सेना के दिवंगत जवानों की पत्नी के लिए भर्ती की अधिकतम आयु 30 वर्ष होगी।  सरोजनीनगर के कई गांवों की बेटियां यूपी सैनिक स्कूल के मैदान में सुबह दौड़ का नियमित अभ्यास कर रही हैं। आरडीएसओ के ग्राउंड और बंथरा में एक कोचिंग अकादमी के मैदान में कई गांवों की बेटियां रफ्तार के साथ दौड़ लगा रही हैं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब चलती रहेगी गरीब रथ, न बढ़ेगा किराया, न बदलेगी ट्रेन की सूरत

Next Post

अग्रेसन भवन में अग्रवाल सभा महिला समिति का 21वां सावन महोत्सव का समापन

Next Post
अग्रेसन भवन में अग्रवाल सभा महिला समिति का 21वां सावन महोत्सव का समापन

अग्रेसन भवन में अग्रवाल सभा महिला समिति का 21वां सावन महोत्सव का समापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d