BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अखिलेश यादव को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका

by bnnbharat.com
August 3, 2019
in समाचार
अखिलेश यादव को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका
Share on FacebookShare on Twitter

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र नागर के राज्यसभा से इस्तीफा देने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। सुरेंद्र नागर के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चर्चा है। माना जा रहा है कि अगले दो-तीन दिन में वे भाजपा में शामिल हो जाएंगे। इससे न केवल सपा का गौतमबुद्ध नगर में अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर पहुंच गया है, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा के लिए संकट गहरा सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट और गुर्जर मतदाताओं की बड़ी संख्या है। बताया जा रहा है कि उनके साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गौतमबुद्ध नगर के कई और सपा नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सुरेंद्र नागर का गुर्जरों में काफी वजूद माना जाता है।  इससे भाजपा को दिल्ली और हरियाणा में भी फायदा होगा। इन दोनों राज्यों में भी गुर्जर काफी संख्या में हैं।

सुरेंद्र नागर 2016 में सपा से राज्यसभा सदस्य बने थे। उनका अभी तीन वर्ष का कार्यकाल बाकी था। बताया जाता है कि पिछले करीब 15 दिन से भाजपाई उनसे संपर्क कर रहे थे। भाजपा हाईकमान के साथ कई बार की बैठक के बाद शुक्रवार को उन्होंने सपा को बड़ा झटका दे दिया। हालांकि, लोकसभा चुनाव के समय से ही सुरेंद्र नागर के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगी थीं।

सुरेंद्र नागर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से 2009 में सांसद चुने गए थे। 2014 में बसपा ने उनका टिकट काट दिया। इसके बाद उन्होंने सपा का दामन थाम लिया। उस समय सपा में नरेंद्र भाटी का एकछत्र राज चलता था। सुरेंद्र नागर के सपा में आ जाने से गौतमबुद्ध नगर व बुलंदशहर में सपा की राजनीति इन्हीं दोनों के इर्द-गिर्द घूमने लगी। इससे अखिलेश यादव के लिए मुसीबत बढ़ने जा रही है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चढ़ रहा फ्रेंडशिप डे का परवान, युवाओं का उत्साह चरम में, राजधानी रांची में गिफ्ट आईटमों की भरमार

Next Post

खूंटी जिला विदेशी कलाकारों के शूटिंग के लिए बना पसंदीदा जगह

Next Post

खूंटी जिला विदेशी कलाकारों के शूटिंग के लिए बना पसंदीदा जगह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d