BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उत्तराखंड हादसा: सुरंग से मिले 3 और शव, जिंदगी बचाने की जंग जारी

by bnnbharat.com
February 14, 2021
in समाचार
उत्तराखंड हादसा: सुरंग से मिले 3 और शव, जिंदगी बचाने की जंग जारी
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड: उत्तराखंड के चमोली में आई आपदा के बाद तपोवन पावर प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास जारी है. सात दिन बीत चुके हैं पर बचाव दल अभी भी अंदर फंसे लोगों तक नहीं पहुंच पाया है. इस बीच रविवार तड़के सुबह रेस्क्यू टीम ने सुरंग से दो और शव बरामद किए हैं. कुछ देर बाद ही रेस्क्यू टीम को एक और शव मिला. इसके साथ ही रैणी की आपदा के बाद अबतक 41 शव बरामद हो चुके हैं.

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने रविवार सुबह बताया कि तपोवन (चमोली में) में मुख्य सुरंग के किनारे से आज तड़के सुबह दो शव बरामद हुए. उत्तराखंड पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान दोनों शवों निकाल रहे हैं. 7 फरवरी को आई आपदा के बाद से सुंरग में फंसे लोगों को बचाने के लिए दिन रात अभियान चल रहा है.

सुरंग के अंदर एक मोड़ है, जिसे टी प्वाइंट कहा जा रहा है. माना जा रहा है कि सभी लोग वहीं फंसे हो सकते हैं पर वहां तक पहुंचने के लिए 44 मीटर का मलबा हटाना होगा. बचाव दल जितना मलबा हटा रहा है, उतना ही पीछे की तरफ आ जाता है. इससे ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं. एनटीपीसी के महाप्रबंधक ने बताया कि बचाव दल के लोग सुरंग में 136 मीटर तक ही जा पा रहे हैं.


आपदा के बाद बरामद 41 में से 15 शवों की अब तक पहचान हो पाई है. इस बीच जोशीमठ कोतवाली में अबतक 14 लोगों की गुमशुदा रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है. डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे के मुताबिक आपदा के बाद से स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और एफएसएल दल खोज, राहत और डीएनए सैम्पलिंग के कार्यों में लगी हुई है.

एक सप्ताह बाद पहली बार एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवानों ने बैराज की तरफ से नदी में उतर कर, बहे लोगों को पता लगाने का प्रयास किया. अब बैराज की तरफ से भी मलबा हटाने और नदी का बहाव बंद करने के प्रयास किए जा रहा हैं. इसके लिए बांई तरफ से एप्रोच रोड भी बनाई जा रही है. साथ ही रैणी गांव में स्थित ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट से भी मलबा हटाने का प्रयास तेज किया गया. डीएम स्वाति भदौरिया के मुताबिक स्थानीय लोगों की जानकारी के आधार पर भी चिन्हित स्थानों से मलबा हटाया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कुछ लोग केवल विरोध जताने के लिए कर रहे हैं प्रदर्शन: CM खट्टर

Next Post

रोहतक में 5 लोगों की हत्या करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Next Post
रोहतक में 5 लोगों की हत्या करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

रोहतक में 5 लोगों की हत्या करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d