उत्तराखंड:- त्रिवेंद्र सिंह रावत के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अब बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी. जिसमें शीर्ष नेतृत्व की ओर से पर्यवेक्षक बनाकर भेजे जा रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम विधायकों में से नए नेता के नाम पर चर्चा करेंगे.

