देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट करके बताया है कि वो कोरोना वायरस टेस्ट में पॉज़िटिव पाए गए हैं. उन्होंने ट्वीट किया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है और उन्हें कोई परेशानी नहीं है.उन्होंने बताया कि उन्होंने ख़ुद को आइसोलेट कर लिया है और वो डॉकट्र की निगरानी में हैं.

