BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उत्तराखंड में सक्रिय कार्यकर्ताओं को चुनावों में तरजीह देगी कांग्रेस

by bnnbharat.com
August 19, 2019
in समाचार
उत्तराखंड में सक्रिय कार्यकर्ताओं को चुनावों में तरजीह देगी कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश कांग्रेस ने साफ किया है कि अब पार्टी के लिए सक्रिय रह कर धरातल पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को आगामी पंचायत व विधानसभा चुनावों में टिकट वितरण में तरजीह दी जाएगी।  प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने सभी अनुषांगिक संगठनों से कांग्रेस को ग्रासरूट लेवल पर मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सामने देश को छद्म राष्ट्रवाद से बचाने की चुनौती है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। कांग्रेस भवन में कांग्रेस के अनुषांगिक संगठनों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि देश वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के कारण आर्थिक मंदी की ओर जा रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है।

नोटबंदी के दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। सत्ताधारी बीजेपी इन नाकामियों को छिपाने के लिए छद्म राष्ट्रवाद का सहारा लेकर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास रहा है। अब फिर से कांग्रेस को मजबूत करने की जरूरत है। इसके लिए कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठनों यानी महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई आदि को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत लगानी होगी।

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता राज्य सरकार की नाकामी और कारगुजारियों से परेशान है। बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में सभी अनुषांगिक संगठन इसके खिलाफ सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलें। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि अनुषांगिक संगठन कांग्रेस की आंख, कान, नाक, हाथ और पांव है। जब ये अंग ठीक रहेंगे तभी पूरा शरीर काम करेगा। सभी के परस्पर सहयोग व सामंजस्य से पार्टी मजबूत होगी। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि महिला कांग्रेस लगातार पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रही है।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी अनुशेष शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, आशा मनोरमा शर्मा, आशा बिष्ट, कमलेश रमन आदि मौजूद थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धनबाद में CISF ने किया सामूहिक भोज का आयोजन

Next Post

जंगली हाथियों का झुण्ड भटक कर पहुंचा गांव में

Next Post
जंगली हाथियों का झुण्ड भटक कर पहुंचा गांव में

जंगली हाथियों का झुण्ड भटक कर पहुंचा गांव में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d