BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उत्तराखंड आपदा: तीन शव बरामद, 150 लोग लापता, मदद के लिए सेना भी उतरी

by bnnbharat.com
February 7, 2021
in समाचार
उत्तराखंड आपदा: तीन शव बरामद, 150 लोग लापता, मदद के लिए सेना भी उतरी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने की घटना के बाद ऋषिकेश-बद्रीनाथ नैशनल हाइवे को ऐहतियातन बंद किया गया. उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत चमोली में तपोवन इलाके के रेनी गांव के पास पहुंचे. वह हादसे के बाद की स्थिति का जायजा ले रहे हैं. उधर ITBP के जवान तपोवन सुरंग को खोलने के लिए खुदाई कर रहे हैं जो मलबे के कारण पूरी तरह से ब्लॉक हो गया है. सुरंग में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है.

ITBP ने बताया कि हमारी तीन टीमें रेस्क्यू मिशन में लगी हुई हैं जिसमें करीब 250 लोग शामिल हैं. 150 लोगों के लापता होने की आशंका है. अबतक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं. भारतीय सेना ने बताया कि 4 आर्मी कॉलम्स, दो मेडिकल टीमों, एक इंजीनियरिंग टास्क फोर्स को रिंगी गांव में तैनात किया गया. सेना के हेलिकॉप्टर हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं.

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद हुए हादसे की पीएम मोदी ने समीक्षा की और वहां के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से बातचीत की. पीएम मोदी ने सीएम को हर संभव मदद का भरोसा दिया. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- NDRF की टीमें बचाव कार्य के लिए निकल गई हैं. देवभूमि को हर सम्भव मदद दी जाएगी. उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070 या 9557444486 जारी किए गए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चटनी डॉन ने सोनारी थाने में किया सुसाइड का प्रयास, ब्लेड से अपना गला और हाथ काटा

Next Post

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री रावत से की बात, राहत कार्यों का लिया जायजा

Next Post
स्वामित्व योजना के तहत PM करेंगे प्रॉपर्टी कार्ड का वितरण, दर्ज होगा आवासीय संपत्ति का ब्योरा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री रावत से की बात, राहत कार्यों का लिया जायजा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d