Uttarakhand Glacier Burst:– उत्तराखंड में रविवार को ग्लेशियर फटने से आई भारी तबाही के बाद करीब 150 से लोग लापता या उनकी जान जा चुकी हैं. वहीं अब तक 10 लोगों के शव को बरामद किया गया है. हादसे में अब तक मरने वाले परिवार के प्रति उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (CM Trivendra Singh Rawat) ने जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उन सभी को 4-4 लाख रुपये का मुआवजे का ऐलान की हैं. सरकार की तरफ से कहा गया है कि उनके इस मुसीबत की घडी में सरकार उनके साथ हैं.
ग्लेशियर की घटना के बाद परिवार वालों के मदद के लिए प्रधानमंत्री की तरफ से भी मदद के लिए ऐलान हुआ हैं.
सरकार हादसे में जान गवाने वाले पीड़ित परिवार को PM कोष से 2-2 लाख रूपये और घायल को 50 हजार देने बारे में घोषणा की हैं. वहीँ इसके पहले प्रधानमंत्री खुद इस घटना पर दुःख जताते हए ट्वीट किया, उन्होंने कहा, उत्तराखंड में दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति की हम लगातार निगरानी कर रहे हैं. पूरा देश, उत्तराखंड के साथ खड़ा है और सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता है.वहीं इस घटना को लेकर उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि चमोली में ग्लेशियर टूटने की घटना क्यों हुई, अभी इसका कारण पता नहीं चल सका है यह काम विशेषज्ञों का है और वही पता लगाएंगे, अभी सरकार की प्राथमिकता राहत एवं बचाव कार्य पर है. मुख्यमंत्री ने बताया कि सवा सौ के करीब लोगों के मिसिंग होने का अनुमान है. लेकिन सही आंकड़े के बारे में बता पाना अभी मुश्किल है.

