लोहरदगा: लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड के बेठहठ पंचायत के महुरांग टोली, डॉड़ी टोली और चोरटांगी के 09 लोगों के लापता होने की खबर से परिवार वाले का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्लेशियर टूटने के बाद प्रोजेक्ट में काम कर रहे लोगों का फोन स्विच ऑफ आने के बाद परिवार वालो द्वारा प्रशासन से अपने लोगों का खोजबीन कर परिवार को सौंपने की गुहार लगा रहे हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, बेठहठ गांव के ज्योतिष बाखला, मंजनू बाखला, उर्बनुष बाखला, सुनील बाखला, नेमहस बाखला, रवींद्र उरांव, दीपक कुजूर, विक्की भगत और प्रेम उरांव 23 जनवरी को ही पावर प्रोजेक्ट में काम करने के लिए उत्तराखंड गए थे. इनलोगों को विक्की भगत द्वारा काम करने के लिए ले जाया गया था. विक्की भगत पूर्व में ही कुछ दिनों काम करने के बाद अच्छी कमाई की बात कहते हुए अपने साथ 08 लोगों को 23 जनवरी को उत्तराखंड ले गया था.
बताया जा रहा है कि लापता लोगों के परिवार वालो को विभिन्न समाचार माध्यमों से उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने की बात की जानकारी हुई. जिसके बाद परिवार वालो द्वारा काम करने गए अपने परिवार के पास फोन पर संपर्क साधने की प्रयास की जा रही है. लेकिन फोन नहीं लगने से परिवार के मा बाप, बीवी बच्चे काफी सदमे में है.
वहीं लोग अपने से बिछड़ने की दुख में कुछ भी बोल नहीं पा रहे हैं. लापता लोगों के परिजनों का कहना है कि रविवार को सुबह 9 से 10 बजे तक उत्तराखंड में काम कर रहा है, लोगों से बात हुई थी. जिसके बाद समाचार माध्यम से खबर मिलने के बाद फोन लगाने पर लोगों को मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है.

