BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उत्तराखंड त्रासदी: हादसे के 5 दिन बाद भी 204 लोग लापता

by bnnbharat.com
February 11, 2021
in समाचार
Update: उत्तराखंड आपदा में करीब 202 लोगों के लापता होने की सूचना, अब तक 19 शव हुए बरामद
Share on FacebookShare on Twitter

चमोली (उत्तराखंड): उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने की घटना के पांचवें दिन भी राहत एवं बचाव कार्य जारी है. राज्य सरकार का कहना है कि इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है जबकि 204 लोग अभी भी लापता हैं. दो किलोमीटर लंबे तपोवन सुरंग में फंसे करीब 35 लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है. सुरंग में फंसे लोगों को निकालने में एनडीआरएफ की टीम अपने खोजी कुत्तों की भी मदद ले रही है. राज्य सरकार का कहना है कि मृतकों में से 10 शवों की पहचान हो गई है. शेष शवों की पहचान होनी अभी बाकी है.

ऋषिगंगा कंपनी के दो कर्मचारी घर पहुंचे

राज्य सचिवालय ने बताया कि ऋषिगंगा कंपनी के दो कर्मचारी जो पहले लापता बताए गए थे, पता चला है कि वे सुरक्षित अपने घर पहुंच गए हैं. आईटीबीपी की डीआईजी अपर्णा कुमार ने कहा, ‘सुरंग में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है. नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) लोगों का पता लगाने के लिए वर्टिकल ड्रिलिंग कर रही है.’ बाढ़ की वजह से चमोली जिले में जिन गांवों का संपर्क टूट गया है, वहां आईटीबीपी के जवान झूला ब्रिज का निर्माण कर रहे हैं. इन झूला ब्रिज का उपयोग राशन एक तरफ से दूसरी तरफ ले जाने में किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बड़ी सफलता: 46 IED बम बरामद, किया गया डिफ्यूज

Next Post

तेजस एक्सप्रेस के नाम से चलेगी नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन

Next Post
तेजस एक्सप्रेस के नाम से चलेगी नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन

तेजस एक्सप्रेस के नाम से चलेगी नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d