BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरों के बीच वैक्सिनेशन में तेजी

by bnnbharat.com
March 21, 2021
in समाचार
कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरों के बीच वैक्सिनेशन में तेजी
Share on FacebookShare on Twitter

विशेष टीकाकरण अभियान में पहले दिन 1.20लाख से अधिक लोगों ने वैक्सिन लिया

रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरों और दूसरे लहर की आशंका के बीच कोविड-19 वैक्सिनेशन के काम में भी अचानक तेजी आ गयी है. 20 से 27मार्च तक चलाये जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान के पहले दिन शनिवार को एक लाख 20 हजार से अधिक लोगों ने कोरोना का टीका लिया.

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में शनिवार को रिकॉर्ड 1 लाख 20 हजार 528 लोगों ने कोरोना टीका लिया, जिसमें से 60 वर्ष से अधिक उम्र के 99030 लोगों और 45 से 60वर्ष के 16685 लोगों ने टीका लिया, जबकि 4813कोरोना योद्धाओं ने टीका लिया. हालांकि शनिवार को 143550 लोगों को टीका देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया, इस तरह से लक्ष्य के विपरीत सिर्फ 84 प्रतिशत लोगों को ही टीका दिया जा सका.

दूसरी तरफ झारखंड में अब तक सात लाख 30 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है, जिसमें से 2 लाख 94 हजार से अधिक लोग 60वर्ष से अधिक उम्र लोगों और 3 लाख 87 हजार कोरोना योद्धाओं के अलाव 45 से 60वर्ष के 48हजार 80 लोगों ने टीका लिया.

इधर, राज्य में एक बार फिर कोरोना संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 123 संक्रमितों की पहचान हुई और राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 21 हजार से अधिक हो चुकी है. जिसमें से 1 लाख 19 हजार 361 लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की है, जबकि 1095 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. अभी 722 संक्रमितों का इलाज राज्य के विभिन्न कोविड अस्पतालों में चल रहा है. सबसे अधिक रांची में 365 और जमशेदपुर में 108 संक्रमितों का इलाज चल रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

IMA का बयान- कोरोना के इलाज के लिए कोरोनिल को मंजूरी नहीं मिली

Next Post

एमजीएम अस्पताल में कोरोना वैक्सीन सेंटर की निरीक्षण किया सांसद ने

Next Post
एमजीएम अस्पताल में कोरोना वैक्सीन सेंटर की निरीक्षण किया सांसद ने

एमजीएम अस्पताल में कोरोना वैक्सीन सेंटर की निरीक्षण किया सांसद ने

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d