BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तीन चरणों में चलेगा टीकाकरण अभियान

by bnnbharat.com
March 17, 2021
in समाचार
झारखंड के पांच जिलों में कल से कोरोना टीकाकरण का ड्राइ रन

Close-up medical syringe with a vaccine.

Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर:- पलामू जिले में आगामी 20 व 21 मार्च,23 व 24 मार्च एवं 26 व 27 मार्च को  कोविड-19 टीकाकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया जायेगा.कुल छःदिनों तक चलने वाले इस अभियान में अधिकाधिक लोगों का टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें.सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी आपस में समन्वय बना सक्रिय रुप से कार्य करते हुए संबंधित प्रखंड के प्रत्येक पंचायतों में एक-एक सेंटर बनाकर लोगों का टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें.

यह बातें उपायुक्त शशि रंजन ने कही.वे आज एनआईसी के सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्थानीय मुखियागण से रूबरू थे. 

उपायुक्त ने कहा कि कोरोना के इस महामारी का सबसे ज़्यादा असर 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों पर होता है.ऐसे में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी संबंधित मुखिया से समन्वय बना पंचायत में निवास कर रहे सभी 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करें.

उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से कहा कि टीकाकरण के लिए पंचायत भवन,स्कूल भवन या किसी बड़े स्थल का चुनाव करें.

उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेंटर पर लोगो के बैठने हेतु पर्याप्त कुर्सियां,पेयजल की व्यवस्था एवं ऑब्जरवेशन रूम की भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेंटर पर कम से कम 100 टीकाकरण हो,इसका ख्याल रखें.उन्होंने इस आंकड़े में बढ़ोतरी लाने पर बल देने की बात कही.

उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े सभी बीडीओ से इस अभियान में आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका जेएसएलपीएस की दीदियों का पूरा सहयोग लेने एवं बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही. उन्होंने कहा कि सबकी सहभागिता एवं टीमवर्क से ही यह अभियान सफल हो पायेगा.

उपायुक्त ने कहा कि जिले में अब तक 20 हज़ार से अधिक लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया है.टीका लेने वाले सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं किसी को कोई समस्या नहीं है. उपायुक्त ने सभी बीडीओ से यह सब बातों का लोगों के बीच प्रचारप्रसार करवाने की बात कही ताकि लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा सके.उन्होंने व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका जेएसएलपीएस की दीदियों का सहयोग लेने की बात कही.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के लिए साईट पर ही हो आवास व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था : महेश पोद्दार

Next Post

तीन चरणों के तहत शिविर लगा कर 217 पंचायतों में टीकाकरण अभियान का किया जाएगा आयोजन

Next Post
73 दिनों में बाजार में आ जाएगी भारत निर्मित पहली कोविड वैक्सीन

तीन चरणों के तहत शिविर लगा कर 217 पंचायतों में टीकाकरण अभियान का किया जाएगा आयोजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d