BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बच्चों का टीकाकरण प्रभावित, फिर जाएगा वर्षों की मेहनत पर पानी: WHO

by bnnbharat.com
July 16, 2020
in समाचार
बच्चों का टीकाकरण प्रभावित, फिर जाएगा वर्षों की मेहनत पर पानी: WHO
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और यूनीसेफ ने कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के कारण दुनिया भर में बाधित हुए बच्चों के टीकाकरण अभियान के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे वर्षों की मेहनत पर पानी फिर जायेगा.

डब्ल्यूएचओ और यूनीसेफ ने ताजा आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से दुनिया भर में बच्चों के टीकाकरण में बाधायें आयी हैं.

इसके कारण अधिकाधिक बच्चों को टीका देने के अभियान को गहरी क्षति पहुंची और साथ ही पोलियो जैसी बीमारी से मुक्त होने वाले देशों पर दोबारा संकट मंडराने लगा है.

आंकड़ों के मुताबिक, इस साल के शुरुआती चार माह यानी अप्रैल 2020 तक के आंकड़े बताते हैं कि डिप्थीरिया, टेटनस और कालीखांसी के टीके डीटीपी3 के तीन डोज पूरा करने वाले बच्चों की संख्या में खासी गिरावट आयी है. ऐसा 28 साल में पहली बार हो रहा है जब दुनिया में डीटीपी3 डोज पूरा करने वाले बच्चों की संख्या में गिरावट आयी है.

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. तेद्रॉस अधानोम गेब्रेसस ने कहा कि जन स्वास्थ्य के इतिहास में टीकाकरण सबसे बड़ी उपलब्धि रही है और अब अधिक से अधिक बच्चे इसके दायरे में आ रहे थे.

कोरोना संक्रमण ने लेकिन वर्षों की इस मेहनत पर पानी फेरने का काम किया है. कोरोना संक्रमण के कारण जितने लोग बीमार हुए और जितनी मौत हुई, उससे अधिक संख्या में टीकाकरण न करा पाने वाले बच्चे बीमार हो सकते हैं और उनकी मौत हो सकती है.

उन्होंने कहा कि लेकिन ऐसा हो यह जरुरी नहीं. इस महामारी के समय में भी टीके की आपूर्ति की जा सकती है, उसे डिलीवर किया जा सकता है और हम सभी देशों को कह रहे हैं कि वे इस जीवन रक्षक कार्यक्रम को कोरोना संक्रमण के दौर में भी जारी रखें.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BJP सरकार कोरोना महामारी से निपटने में विफल रही: कांग्रेस

Next Post

बंगाल से दिल्ली जा रहा था 2 करोड़ का सोना, बिहार में जब्त

Next Post
बंगाल से दिल्ली जा रहा था 2 करोड़ का सोना, बिहार में जब्त

बंगाल से दिल्ली जा रहा था 2 करोड़ का सोना, बिहार में जब्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d