BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

157 लाभुकों पर किया गया टीकाकरण का पूर्वाभ्यास

by bnnbharat.com
January 8, 2021
in समाचार
13 जनवरी के बाद लोगों को कोरोना टीका लगना शुरू हो सकता है
Share on FacebookShare on Twitter

4,33,249 बच्चों को प्लस पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य

धनबाद:- कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर आज सदर अस्पताल धनबाद, तोपचांची, टुंडी, गोविंदपुर, निरसा, झरिया एवं बाघमारा में 157 लाभुकों पर टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया. टीकाकरण के पूर्वाभ्यास को लेकर उपायुक्त   उमा शंकर सिंह ने आज समाहरणालय के सभागार में एक बैठक भी की.

उन्होंने बताया कि आज सदर अस्पताल धनबाद में 17, तोपचांची 22, टुंडी 21, गोविंदपुर व निरसा में 25-25, झरिया 23 तथा बाघमारा में 24 लोगों के बीच टीकाकरण का पूर्वाभ्यास सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया गया.

उन्होंने सिविल सर्जन तथा सभी एमओआईसी से कहा कि टीकाकरण के पूर्वाभ्यास को हल्के में नहीं लेना है. टीकाकरण की प्रक्रिया लंबी चलेगी. इसके फूलप्रूफ क्रिर्यान्वयन के लिए वैक्सीनेटर, को-विन एप में इंट्री के लिए ऑपरेटरों, एएनएम को नियमित रूप से प्रशिक्षण देना है.

प्रोटोकॉल का पालन कर किया गया टीकाकरण का पूर्वाभ्यास

पूर्वाभ्यास में सबसे पहले डमी वैक्सीन कोल्ड स्टोरेज से निकालकर वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचाई गई. टीका स्थल पर भीड़ प्रबंधन के लिए शारीरिक दूरी का पालन और लाभुक की थर्मल स्क्रीनिंग की गई. हर केंद्र पर पांच-पांच वैक्सीनेटर तैनात किए गए. सर्वप्रथम लाभुक के नाम, पता इत्यादि का सत्यापन किया गया. फिर को-विन एप पर सारी जानकारी की इंट्री की गई और लाभुक को टीका लगाया गया तथा वैक्सीनेशन के संबंधित 4 सूत्री मंत्र बताया. टीकाकरण के अंतिम चरण में लगभग 30 मिनट तक वैक्सीन के बाद कोई साइड इफैक्ट न हो, इसकी पहचान के लिए, चिकित्सकों की निगरानी में लाभुक को रखा गया.

4,33,249 बच्चों को प्लस पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य

आगामी 17 जनवरी से 19 जनवरी तक जिले में 4 लाख 33 हजार 249 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उपायुक्त ने लक्ष्य का 90þ हासिल करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया है. इसके लिए ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स को सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया है.  

बैठक में उपायुक्त   उमा शंकर सिंह, सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास, डॉ एसएम जफरुल्लाह, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के डॉ अमित तिवारी, डॉ विकास राना, डीएमएफटी ऑफिसर शुभम सिंघल, नितिन कुमार तथा सभी प्रखंड के एमओआईसी व अन्य लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ग्रामसभा की मजबूती पर सरकार विशेष ध्यान देंः बिरसा सोय

Next Post

भयंकर वायरल हुआ ‘केजीएफ 2’ का टीज़र

Next Post
भयंकर वायरल हुआ ‘केजीएफ 2’ का टीज़र

भयंकर वायरल हुआ ‘केजीएफ 2’ का टीज़र

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d