BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वैक्सीनेशन वैन लॉन्च, घूम रहे लोगों का किया जा रहा कोविड टेस्ट

by bnnbharat.com
April 5, 2021
in समाचार
वैक्सीनेशन वैन लॉन्च, घूम रहे लोगों का किया जा रहा कोविड टेस्ट
Share on FacebookShare on Twitter

लुधियाना: कोरोना वायरस के लगातार मामले सामने आ रहे हैं. इस बीच पंजाब के लुधियाना में कोरोना संक्रमितों का पता लगाने के लिए प्रशासन ने RT-PCR टेस्ट कियोस्क बनाए हैं और वैक्सीनेशन वैन को लॉन्च किया है.

सिविल सर्जन का कहना है कि 200 वैक्सीनेशन वैन को जल्द ही तैयार किया जाएगा. इसके अलावा, मोबाइल टीम बिना मास्क के घूम रहे लोगों के आरटी-पीसीआर टेस्ट कर रही है.

दरअसल, बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाई लेवल बैठक की और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोविड-19 के संक्रमण के इस दौर से निपटने के लिए राज्यों को कड़े और व्यापक कदम उठाने होंगे.

संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए उन्होंने पांच स्तरीय रणनीति–टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट, कोविड व्यवहार और टीकाकरण को गंभीरता और प्रतिबद्धता से लागू करने का सुझाव दिया.

उन्होंने महामारी के सतत प्रबंधन और इस सिलसिले में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के साथ ही जन भागीदारी और जन आंदोलन जारी रखने की जरूरत पर भी बल दिया.

साथ ही बैठक में महाराष्ट्र, पंजाब और छत्तीसगढ़ के हालात पर चिंता जताई गई और इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री ने इन राज्यों में जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों तथा चिकित्सकों की केन्द्रीय टीम भेजने का निर्देश दिया.

पंजाब में रविवार को कोरोनोवायरस के 3,019 नए मामले सामने आए. वहीं 51 संक्रमितों की मौत के आंकड़े दर्ज किए. इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,51,460 हो गई और मौतों का आंकड़ा 7,083 पर पहुंच गया है.

राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 25,314 है. इसके अलावा लुधियाना में 446 नए केस रिपोर्ट किए गए. वहीं, जालंधर (387), मोहाली (329) और अमृतसर (271) दर्ज किए गए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

20 सूअर चोरी मामले में FIR दर्ज

Next Post

UP: सभी जिलों में लगी धारा 144

Next Post
8 दिसंबर को भारत बंद से पहले नोएडा में धारा 144 लागू

UP: सभी जिलों में लगी धारा 144

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d